यूएस काउंसिल ऑफ मुस्लिम ऑर्गनाइजेशन्स (यूएसएमसीओ) के एक प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर मुद्दे को उठाने को लेकर पाकिस्तान के साथ काम करने वाले विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात की, उनसे कहा गया है कि वाशिंगटन कश्मीर पर दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करता है।
दक्षिण और मध्य एशिया के लिए कार्यवाहक सहायक सचिव एलिस जी. वेल्स ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “अमेरिका कश्मीर और अन्य मुद्दों पर भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद का समर्थन करता है और यूएससीएमओ नेतृत्व के साथ डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी मसिंगा की हालिया बैठक में इस संदेश पर जोर दिया गया।” एरविन मसिंगा दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो के अंतर्गत पाकिस्तान मामलों के प्रभारी हैं।


Download Android App
Download iOS App



