संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने दुनिया भर के नेताओं से कार्बन उत्सर्जन पर मूल्य तय करने, जैव ईंधन पर दी जाने वाली सब्सिडी खत्म करने, कोयले का वित्त पोषण और नये ताप बिजली संयंत्रों का निर्माण बंद करने की अपील की। साथ ही उन्होंने चेताया कि फिलहाल ‘‘दुनिया रेड अलर्ट पर है।’’
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा आयोजित जलवायु सम्मेलन ‘लीडर्स सम्मिट ऑफ क्लाइमेट’ में बृहस्पतिवार को गुतारेस ने गंभीर चेतावनी देते हुए कहा कि ‘‘प्रकृति हमारा इंतजार नहीं कर रही है’’ और ‘‘हमें एक हरित ग्रह की जरुरत है, लेकिन दुनिया रेड अलर्ट पर है।’’
दुनिया भर के नेताओं से इस दिशा में कदम उठाने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि वे कार्बन उत्सर्जन पर मूल्य तय करें और कार्बन उत्सर्जन पर कर लगाएं।
उन्होंने सरकारों से जैव ईंधन पर दी जाने वाली सब्सिडी बंद करने, नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में, हरित आधारभूत ढांचा के क्षेत्र में निवेश करने, कोयले का वित्त पोषण और नए ताप विद्युत घरों का निर्माण बंद करने तथा धनी देशों में 2030 तक और दुनिया भर में 2040 तक कोयले का उपयोग बंद करने को कहा।


Download Android App
Download iOS App



