इजराइल ने बृहस्पतिवार को एक यात्रा परामर्श जारी कर अपने नागरिकों को आगाह किया कि वे कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत, यूक्रेन, इथियोपिया, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, मैक्सिको और तुर्की की यात्रा करने से परहेज करें।
यह परामर्श उन लोगों के लिए भी है जो कोरोना वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं या टीकाकरण करा चुके हैं।
इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान में सात देशों में कोविड के खतरनाक स्वरूप के मौजूद होने का भी जिक्र किया गया है और लोगों को सलाह दी गयी है कि अगर संभव हो तो वे इजरायल से बाहर की यात्रा करने से बचें।
इजराइली समाचार पत्र हारेत्ज की एक खबर के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक चेजी लेवी ने कहा कि अब तक टीका नहीं लगवाने वाले विदेशी कामगारों और भारतीय छात्रों को यहां पृथक-वास होटलों में रहना होगा।
इजराइल में अब तक 50 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए जा चके हैं और यहां रोजाना 100 से भी कम नए मामले सामने आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



