उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के लगातार अमेरिका को परमाणु बटन उसकी पहुंच में होने की धमकी देने के बाद व्हाइट हाउस ने उसकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, मुझे लगता है कि राष्ट्रपति और देश के लोगों को उत्तर कोरियाई नेता की मानसिक स्थिति को लेकर चिंतित होना चाहिए।
उन्होंने लगातार धमकियां दी हैं। उन्होंने अनेक वर्षों’ में कई बार मिसाइल परीक्षण किए हैं। ट्रंप के परमाणु बटन के संबंध में किए ट्वीट के बारे पूछे जाने पर सारा ने यह प्रतिक्रिया दी। ट्रंप के इस ट्वीट के बाद अमेरिका में कई राजनीतिक विशलेषक उनकी (ट्रंप की) मानसिक स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



