व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दक्षिण कोरिया के उनके समकक्ष मून जे इन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में मुलाकात को लेकर सहमति जताई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इससे पहले दोनों नेताओं के बीच फोन वार्ता हुई,
जिसमें कोरियाई प्रायद्वीप पर ताजा घटनाक्रमों पर चर्चा की गई। व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति मून ने ट्रंप को बताया कि वह कल यानी पांच सितंबर को प्योंगयांग में एक विशेष प्रतिनिधि को भेज रहे हैं, जो किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान ट्रंप और मून ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर मिलने पर सहमति जताई है।


Download Android App
Download iOS App


