विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश की सराहना की जिसमें उन्होंने कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सावधानी बरतने का उल्लेख किया है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार का समर्थन करने की देश की प्रतिबद्धता दोहरायी।
प्रधानमंत्री ने लोगों से प्रतिरक्षा शक्ति मजबूत करने और खुद को फिट रखने की भी अपील की।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मोदी के संदेश पर ट्वीट किया।
टेड्रोस ने ट्वीट किया, ‘‘नमस्ते भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…जैसा कि आपने उल्लेख किया कि कोविड-19 का संक्रमण रोकने में हममें से हर किसी की भूमिका है और अपने स्वास्थ्य का भी हमें ख्याल रखना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य दिवस की बधाई।’’


Download Android App
Download iOS App



