डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के महानिदेशक ट्रेडोस एडहानाम घेब्येयियस ने दुनिया से अगले साल के भीतर कोविड-19 महामारी को समाप्त करने के लिए एक साथ आने का आह्वान किया है। सोमवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए, ट्रेडोस ने कहा कि सामान्य स्थिति में वापस आने का सबसे तेज तरीका ‘ओमिक्रॉन’ कोविड-19 वेरिएंट के त्वरित प्रसार के बीच इस उत्सव के मौसम में ‘कठिन निर्णय’ लेना है। उन्होंने कहा, किसी इवेंट को रद्द करना जीवन को रद्द करने से बेहतर है। अब जश्न मनाने और बाद में शोक मनाने की तुलना में अभी रद्द करना और बाद में जश्न मनाना बेहतर है।
89 देशों में पहुचं चुका है ओमिक्राॅन
विदेशी मीडिया ने डब्ल्यूएचओ प्रमुख के हवाले से आगे कहा, हम सभी सामान्य स्थिति में वापस आना चाहते हैं। हमें अब खुद को बचाने की जरूरत है। उन्होंने सरकारों से आने वाले हफ्तों में अधिक से अधिक सावधानी बरतने और बड़ी सभाओं वाले कार्यक्रमों से बचने के लिए भी कहा। चूंकि ओमिक्रॉन वेरिएंट पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खोजा गया था, अब यह 89 देशों में रिपोर्ट किया गया है और डब्ल्यूएचओ के अनुसार सामुदायिक प्रसारण वाले क्षेत्रों में मामलों की संख्या 1.5 से तीन दिनों में दोगुनी हो रही है। नया वेरिएंट डेल्टा वेरिएंट से अधिक गंभीर नहीं है, लेकिन संभवत: अधिक संक्रामक और टीकों के लिए प्रतिरोधी है। टीकों तक पहुंच में असमानता पर, डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, Òअगर हमें आने वाले वर्ष में महामारी को समाप्त करना है, तो हमें असमानता को समाप्त करना होगा।


Download Android App
Download iOS App



