डब्ल्यूएचओ की 74वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में इस बार वर्तमान समय में मौजूदा कोविड महामारी को समाप्त करने और आने वाले समय में किसी अन्य आपदा को रोककर एक स्वस्थ, सुरक्षित और स्वच्छ दुनिया के निर्माण की बात पर चर्चा की जाएगी। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, महामारी के प्रभाव से दुनियाभर में सभी की जिंदगी पर खतरा बना हुआ है। डब्ल्यूएचओ के इस नौ दिवसीय वर्चुअली सेशन की शुरूआत सोमवार को होगी। इसमें अब तक महामारी को लेकर जितनी भी तैयारियां की गई हैं और इसकी प्रतिक्रिया पर चर्चा की जाएगी।
डब्ल्यूएचओ से पहले इससे संबंधित समितियों और पैनलों द्वारा कई रिपोटरें की समीक्षा की गई है और इन पर सुझाव दिए गए हैं। इसे पब्लिश भी किया जा चुका है। इसमें महामारी की तैयारी और प्रतिक्रिया को लेकर स्वतंत्र पैनल की मुख्य रिपोर्ट भी शामिल है। इन्हें विश्व स्वास्थ्य सभा में भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद इनमें से कुछ सिफारिशों पर कार्रवाई शुरू करने के लिए एक स्थायी कार्य समूह के गठन की भी संभावना है।
डब्ल्यूएचओ के अन्य एजेंडों का मुख्य आकर्षण स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन स्थितियों में संगठन का काम शामिल हैं जैसे कि कोविड के प्रति प्रतिक्रिया, सामुदायिक स्वास्थ्य पर एक वैश्विक रणनीति और कार्य योजना, नवाचार और बौद्धिक संपदा क्योंकि डब्ल्यूएचओ और कुछ अन्य सदस्य राज्यों द्वारा कोविड प्रतिक्रिया उपकरणों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों पर छूट दिए जाने का आह्वान किया जाता है, जिनमें वैक्सीन विशेष रूप से शामिल हैं। इसके अलावा, संगठन में किए जाने वाले बदलाव पर भी बात होगी, जिसका मकसद संगठन की स्वतंत्रता, अधिकार और वित्तपोषण को मजबूती देना होगा।


Download Android App
Download iOS App



