देश में इस समय फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया कंपनियां के बंद होने को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या 26 मई से यानी बुधवार से भारत में काम कर रही सोशल मीडिया कंपनियां बंद हो जाएंगी? दरअसल, इसी साल 25 फरवरी को भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स एवं इनफारमेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने सभी सोशल कंपनियों को नए नियमों का पालन करने के लिए तीन महीने का समय दिया था, जो 26 मई को पूरा हो रहा है।
जिसके अनुसार, कंपनियां को भारत में अपना ऑफिसर और कंटेंट ऐड्रेस देना, कंपलायंस अधिकारी की नियुक्ति, शिकायत समाधान, आपत्तिजनक कंटेट की निगरानी, कंप्लायंस रिपोर्ट और आपत्तिजनक सामग्री को हटाना जैसे नियम हैं। अभी तक केवल कू नाम की कंपनी को छोड़ कर किसी अन्य कंपनी ने इनमें से किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की है।
फेसबुक ने कहा- IT नियमों के प्रावधानों के अनुपालन को प्रतिबद्ध, सरकार से जारी रखेंगे चर्चा
सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि निर्धारित नियमों का पालन करने में विफल होने पर कंपनियों को ‘मध्यस्थों’ के रूप में अपना स्टेटस और सुरक्षा खोनी पड़ेगी और मौजूदा नियमों के अनुसार, उन पर ‘आपराधिक कार्रवाई’ भी हो सकती है। कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अनुपालन पूरा करने के लिए 6 महीने तक का समय मांगा है जबकि कुछ ने दावा किया है कि वे अभी भी यूएसए में अपने कंपनी मुख्यालय से आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
अभी तक आईटी ऐक्ट की धारा 79 के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को इंटरमीडियरी के नाते लाइबलिटी से छूट मिली हुई थी।लेकिन इनमें से कई विषयवस्तु के बारे में फैसला कर रही हैं जिनमें भारतीय संविधान और कानूनों का ध्यान नहीं रखा जा रहा। नए नियम 26 मई 2021 से लागू होने जा रहे हैं। अगर ये कंपनियां इन नियमों का पालन नहीं करती हैं तो उनका इंटरमीडियरी स्टेटस छिन सकता है और वे भारत के मौजूदा कानूनों के तहत आपराधिक कार्रवाई के दायरे में आ सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



