विराट कोहली का नया लुक हुआ वायरल, कोई बोला-‘प्रफेसर’ तो किसी को कप्तान में दिखी बॉबी देओल की झलक

Summary :

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान पर तो अक्सर अपना जलवां बिखेरते ही रहते हैं। इसके साथ ही किंग कोहली एक स्टाइल आइकॉन भी हैं।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान पर तो अक्सर अपना जलवां बिखेरते ही रहते हैं। इसके साथ ही किंग कोहली एक स्टाइल आइकॉन भी हैं। बात फिर अपने न्यू लुक को लेकर हो या फिर ड्रेसिंग सेंस कोहली हरदम कुछ नया ट्राई करने की कोशिश में लगे रहते हैं, इसी कारण कोहली सबके चहिते  बने हुए हैं। हमेशा की तरह इस बार भी विराट कोहली का कुछ अलग अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस अपनी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  
यहां देखे विराट का न्यू लुक
हाल ही में कोहली की पीली टी-शर्ट में एक तस्वीर इंटरनेट तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में उनके बाल काफी लंबे नजर आ रहे हैं और साथ ही दाढ़ी भी बढ़ी हुई है। बता दें भारतीय कप्तान की ये फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर आई तभी से लोगों ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। यही नहीं सोशल मीडिया की जनता विराट के लुक्स की तुलना कई लोगों से करने लगे।

विराट कोहली की ये नई तस्वीर देख कुछ लोगों ने उनकी तुलना नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली स्पैनिश सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ के प्रफेसर से की तो कुछ को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट  ‘कबीर सिंह’ फिल्म के शाहिद कपूर नजर आ रहे थे। वहीं विराट कोहली की बड़ी दाढ़ी के कारण कुछ लोग ने उनकी तुलना बॉबी देओल से भी कर रहे थे।
क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया अगले महीने 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का महामुकाबला खेलती हुई नजर आएगी। इसके बाद   इंग्लैंड के विरुद्ध पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलेगी।

Desk Team