..आखिर क्यों ऑफिस कर्मचारी ने डिलीट किया ट्रंप का ट्विटर अकाउंट

Summary :

NULL

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट कल शाम कुछ देर के लिए गायब हो गया था। हालांकि अब वह ठीक हो गया है और पहले की तरह काम कर रहा है। कल शाम करीब सात बजे के आसपास सोशल मीडिया पर खबरें आई थीं कि राष्ट्रपति का अकाउंट ट्विटर से गायब हो गया है और खोजने पर यूजर मौजूद नहीं है का संदेश आ रहा था। इसके बाद अकाउंट शाम में करीब साढ़ सात बजे बहाल हुआ।

इसके बाद ट्विटर गवर्नमेंट हैंडल से ट्वीट किया गया, ”आज एक ट्विटर कर्मचारी से अनजाने में मानवीय भूल के कारण डॉनल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया।जिस कर्मचारी ने डीऐक्टिवेट किया था उसका ऑफिस में आखिरी दिन था। हम एक पूर्ण आंतरिक समीक्षा का आयोजन कर रहे हैं। ”

Desk Team