चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान न केवल नौकरी बिकती थी बल्कि सीएलयू तथा तबादलों की दुकानें भी सजती थी परन्तु हमारी सरकार के दौरान सभी कार्य मैरिट पर किये जाते हैं। श्री विज ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा दिये गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार के दौरान सभी कामों के भाव लगते थे, जिससे आम आदमी की परेशानियों का अनुमान भी मुश्किल था।
उन्होंने कहा उनकी वर्तमान सरकार के दौरान राज्य में नौकरी, तबादले तथा अन्य जनहितैषी कार्य मैरिट पर किये जाते हैं, जिसके चलते सरकार सभी क्षेत्रों में कामयाबी के साथ आगे बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेसी नेताओं और अपने कुत्ते पिद्दी को एक नजर से देखते हैं, जिसके कारण प्रदेशों से आने वाले कांग्रेसी नेताओं को वे जिस प्लेट में बिस्किट खिलाते थे उसी प्लेट में अपने कुत्ते पिद्दी को भी खिलाए। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा उन्हीं की पार्टी के आसाम के एक वरिष्ठ नेता ने अनेक चैनलों पर दावा किया है।


Download Android App
Download iOS App



