नागालैंड की दजुको घाटी में लगी जंगल की आग और फैल रही है : एनडीआरएफ

Summary :

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने मंगलवार को कहा कि नागालैंड की दजुको घाटी के जंगल में लगी और भड़क रही है और अब यह पड़ोसी राज्य मणिपुर की पहाड़ियों की ओर फैल रही है।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने मंगलवार को कहा कि नागालैंड की दजुको घाटी के जंगल में लगी और भड़क रही है और अब यह पड़ोसी राज्य मणिपुर की पहाड़ियों की ओर फैल रही है। एनडीआरएफ ने कहा कि उसने नागालैंड के कोहिमा जिले और मणिपुर के सेनापति जिले के प्रभावित इलाकों में सात टीमों को तैनात किया है जोकि जंगल की आग पर काबू पाने में जुटे अग्निशमन विभाग की सहायता कर रही हैं। 
उल्लेखनीय है कि पर्यटन स्थल के लिए मशहूर दजुको घाटी के जंगल में 29 दिसंबर को आग लग गई थी। एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि जंगल में लगी आग पहले नगालैंड तक ही सीमित थी लेकिन अब यह आग और भड़कने के साथ ही मणिपुर की पहाड़ियों की तरफ फैल रही है। 

Desk Team