वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस का संक्रमित आंकड़ा बढ़कर 41.94 करोड़ हो गया। इस महामारी से अब तक कुल 58.6 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 10.30 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ हैं। दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 78,274,553 और 931,504 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शुक्रवार की सुबह नए अपडेट में बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 419,431,761, 5,861,258 और 10,302,830,465 हो गई है।
Russia-Ukraine Conflict: जानें भारत क्या चाहता है यूक्रेन-रूस संकट पर
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 78,274,553 और 931,504 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जहां कोरोना के 42,754,315 मामले हैं जबकि 510,413 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 27,940,119 मामले हैं जबकि 642,156 लोगों की मौत हुई है।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 50 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश फ्रांस (22,223,781), यूके (18,628,655), रूस (14,624,423), तुर्की (13,266,265), जर्मनी (13,154,553), इटली (12,323,398), स्पेन (10,778,607), अर्जेटीना (8,799,858), ईरान (6,894,110), नीदरलैंड (6,052,374), कोलंबिया (6,031,130), पोलैंड (5,460,552) और मैक्सिको (5,344,840) है।
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें रूस (336,299), मैक्सिको (314,128), पेरू (208,622), यूके (160,784), इटली (152,282), इंडोनेशिया (145,622), कोलंबिया (137,586), फ्रांस (137,143), ईरान (134,420), अर्जेटीना (124,924), जर्मनी (120,784), यूक्रेन (110,698) और पोलैंड (109,205) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



