वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामले 25.75 करोड़ के पार हो गए हैं। इस महामारी से अबतक कुल 51.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7.39 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। विश्व में सबसे ज्यादा संक्रमितों और मौत के साथ अमेरिका सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान वैश्विक मामले 257,520,965, मरने वालों की संख्या 5,150,520 और टीकाकरण की कुल संख्या क्रमश: 7,392,037,014 हो गई है।
आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने PAK सरकार से तीसरे देश में की राजनीतिक कार्यालय की मांग
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामले 47,730,591 और 771,118 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना मामलों में दूसरा सबसे हिट देश भारत है जहां कोरोना के 34,510,413 मामले हैं जबकि 465,662 लोगों की मौत हो चुकी है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 22,017,276 मामले हैं जबकि 612,659 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 50 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश यूके (9,897,206), रूस (9,170,898), तुर्की (8,573,524), फ्रांस (7,517,669), ईरान (6,077,438), जर्मनी (5,378,192), अर्जेंटीना (5,315,348), स्पेन (5,080,663) और कोलंबिया (5,048,061) हैं।
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा लोगों की मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें मेक्सिको (292,372), रूस (259,107), पेरू (200,833), यूके (144,369), इंडोनेशिया (143,709), इटली (133,177), ईरान (128,956), कोलंबिया (128,093), फ्रांस (119,424) और अर्जेंटीना (116,377) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



