दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 23.37 हो गए है। इस महामारी से अब तक कुल 47.8 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 6.22 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं। शुक्रवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 233,703,468 और 4,782,043 है।
जबकि अब तक कुल 6,227,425,133 वैक्सीन की खुराकें दी गई हैं, सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक मामलों और मौतों क्रमश: 43,459,200 और 697,840 के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 33,739,980 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।
सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे खराब देश ब्राजील (21,427,073), यूके (7,843,887), रूस (7,401,104), फ्रांस (7,106,028), तुर्की (7,124,654), ईरान (5,587,040), अर्जेंटीना (5,256,902), कोलंबिया (4,957,277), स्पेन (4,959,091), इटली (4,672,355), इंडोनेशिया (4,215,104), जर्मनी (4,239,773) और मैक्सिको (3,655,395) हैं।
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है। उनमें ब्राजील (596,749), भारत (448,062), मैक्सिको (276,973), पेरू (199,367), रूस (203,549), इंडोनेशिया (141,939), यूके (137,043), इटली (130,921), कोलंबिया (126,299), ईरान (120,428), फ्रांस (117,474) और अर्जेंटीना (115,179) शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



