चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिका के अपने समकक्ष डोनाल्ड ट्रम्प से शुक्रवार को कहा कि ताइवान, हांगकांग, शिनजियांग और तिब्बत के संबंध में अमेरिका की टिप्पणियों और कृत्यों से दो आर्थिक महाशक्तियों के बीच रिश्तों पर असर पड़ रहा है।
सूत्रों ने बताया कि ट्रम्प के साथ फोन पर हुई बातचीत में शी ने कहा कि अमेरिका ने चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप किया और चीन के हितों को नुकसान पहुंचाया है जो परस्पर विश्वास और द्विपक्षीय सहयोग के लिए नुकसानदेह है।
खबर में शी के हवाले से कहा गया है कि चीन उम्मीद करता है कि अमेरिका विभिन्न बातचीतों में दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी अहम सहमति का गंभीरतापूर्वक पालन करेगा, चीन की आपत्तियों को अहमियत देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि द्विपक्षीय संबंध तथा महत्वपूर्ण एजेंडा बाधित न हो।


Download Android App
Download iOS App



