गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस अकाउंट को बहाल कर दिया है, जिसे जनवरी 2021 कैपिटल हिल दंगा के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया था। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब पूर्व राष्ट्रपति अपने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।
किसी भी अन्य चैनल की तरह हमारी नीतियों के अधीन बना रहेगा
यूट्यूब ने एक ट्वीट में कहा, डोनाल्ड जे. ट्रम्प चैनल अब प्रतिबंधित नहीं है। नए कंटेंट अपलोड कर सकते है। हमने चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रमुख राष्ट्रीय उम्मीदवारों से समान रूप से सुनने के अवसर को संतुलित करते हुए, वास्तविक दुनिया की हिंसा के निरंतर जोखिम का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया। कंपनी ने कहा, यह चैनल यूट्यूब पर किसी भी अन्य चैनल की तरह हमारी नीतियों के अधीन बना रहेगा।
ट्रंप ने अभी तक ट्विटर इस्तेमाल नहीं किया
बहाल किए गए ट्रंप अकाउंट के 2.64 मिलियन सब्सक्राइबर्स और चार हजार से ज्यादा वीडियो हैं। 2020 में, ट्रम्प के अमेरिकी राष्ट्रपति कैपेंन ने यूट्यूब पर डिजिटल विज्ञापनों पर 10 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च किए। पिछले साल नवंबर में एलन मस्क ने ट्रंप का ट्विटर अकाउंट फिर से चालू कर दिया था लेकिन उन्होंने अभी तक इसका इस्तेमाल नहीं किया है। ट्रंप अब अपने खुद के सोशल मीडिया ऐप ‘ट्रुथ सोशल’ का इस्तेमाल करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



