थनबर्ग और अन्य के ‘टूलकिट’ साझा करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
दिल्ली पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन के मामले में ‘‘खालिस्तानी समर्थक’’ समूह द्वारा तैयार और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग तथा अन्य द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए ‘टूलकिट’ के संबंध में बृहस्पतिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की।
PM मोदी की भतीजी को नहीं मिला नगर निकाय चुनाव के लिये BJP का टिकट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भतीजी सोनल मोदी अहमदाबाद नगर निकाय चुनाव के लिये भाजपा का टिकट पाने में बृहस्पतिवार को नाकाम रहीं। दरअसल, भगवा पार्टी ने उम्मीदवारों के लिए नये नियमों का हवाला दिया है।
किसान आंदोलन को वैश्विक हस्तियों के समर्थन पर भाजपा ने कहा, नहीं चाहिए विदेशी ताकतों से प्रमाणपत्र
सत्ताधारी भाजपा ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन का विदेश की कुछ हस्तियों द्वारा समर्थन किए जाने को बृहस्पतिवार को देश को अस्थिर करने का प्रयास बताया।
किसान आंदोलन : ग्रेटा के टूलकिट से विदेशी साजिश बेनकाब, दिल्ली पुलिस ने क्रिएटर्स के खिलाफ दर्ज की FIR
दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और अन्य लोगों द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक ‘टूलकिट’ के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है।
किसानों के प्रदर्शन पर अमेरिकी प्रतिक्रिया को अवश्य ही संपूर्णता में देखा जाना चाहिए : भारत
किसानों के प्रदर्शनों पर बाइडन प्रशासन के प्रतिक्रिया व्यक्त करने के कुछ घंटों बाद भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि टिप्पणियों को अवश्य ही उनकी संपूर्णता में देखा जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर 15 घंटे के लिए लगा चौरी चौरा का लोगो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौरी चौरा जनाक्रोश के शहीदों को सम्मान देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल की परिचय तस्वीर से अपनी तस्वीर हटा कर आजादी के रणबांकुरों की याद में चौरीचौरा जनाक्रोश के लोगो को 15 घंटे के लिये परिचय तस्वीर बनाया है।
हरियाणा में कोविड-19 टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू, सबसे पहले डीजीपी ने लगवाई वैक्सीन
हरियाणा में फ्रटलाइंन कार्यकर्ताओं को कोविड-19 टीका लगाने का दूसरा चरण बृहस्पतिवार को शुरू हुआ और राज्य पुलिस के महानिदेशक मनोज यादव उन पहले लोगों में शामिल रहे।
उत्तराखंड : CM त्रिवेंद्र रावत ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए 4200 करोड़ मिलने पर केंद्र का आभार जताया
महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए वर्ष 2021-22 के केंद्रीय बजट में 4200 करोड़ रुपये प्रस्तावित करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र का आभार प्रकट किया।
उत्तराखंड पुलिस का फरमान – पासपोर्ट आवेदकों के सोशल मीडिया व्यवहार संबंधी जांच भी होगी
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सोशल मीडिया मंचों के बढ़ते दुरुपयोग को रोकने के लिए पासपोर्ट आवेदनकर्ताओं के सोशल मीडिया व्यवहार की जांच जैसे उपायों की जरूरत है।
भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई संबंध नहीं रहा है, वे दिखावटी चर्चा करते हैं : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चौरी चौरा जनक्रांति के 100 वर्ष पूरे होने पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई संबंध नहीं रहा है और वे दिखावटी चर्चा करते हैं।