विश्व में कोरोना महामारी का कोहराम अभी भी चल रहा हैं। ऐसा ही इस महामारी का प्रकोप चीन का आर्थिक राज्य शंघाई में हो रहा हैं। यहां पर कोरोना महामारी अपनी चरम शिखऱ पर पहुंच चुकी हैं। बताया जा रहा है कि चीन में पिछले हफ्ते से लॉकडाउन जारी हैं। चीन की सरकार ने कोविड को कम करने के लिय ऐसा ठोस कदम उठाया है। हालांकि, इस लॉकडाउन की वजह से आम नागरिक अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। क्योंकि सरकार इस लॉकडाउन में कुछ पांबदियों को जनता पर थोप देती हैं। जिसके चलते राज्य के लोगों का जीवन कठिन समय से व्यतीत हो रहा हैं। दरअसल, चीन की तरफ से एक ऐसा वीडियों सामने आ रहा है जिससे की आप सब यह अंदाजा लगा सकते है कि यह कितना खौफनाक होगा
In #Shanghai people are being caged in their own homes. My family member who lives there is not getting food and starving!! #ChinaLockdown @SkyNews pic.twitter.com/VQcqWhH6Fv
— Victoria Workman (@NanaTorTor) April 25, 2022
दवांईयों के लिए आम जनता हुई परेशान
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक चीन के शंघाई शहर में सरकार ने लॉकडाउन लगा रखा हुआ हैं।जिसके चलते लोगों को दवाईयों और मूलभूत अवश्यकताओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा हैं। दरअसरल, कुछ दिन पहले ही एक ऐसा विडियों सामने आया था जिसमें की काफी लोग अपनी खिड़कियों से चिल्ला रहे थे क्योंकि वह सरकार की पाबंदियों से परेशान आ चुके थे।
26 million people in lockdown in Shanghai.
People are committing suicide from their balconies and Pets from people getting tested positive for #Covid are being collected to be killed and slaughtered in #Shanghai / #China
This is pure evil!
— Enes FREEDOM (@EnesFreedom) April 16, 2022
बीजिंग में भी जारी है हाई अलर्ट
चीन की राजधानी बीजिंग कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के चलते ‘हाई अलर्ट’ पर है। संक्रमण के बढ़ते मामलों से स्थिति गंभीर हो गई है। देश के वित्तीय केंद्र शंघाई में कोविड से और 39 लोगों की मौत हो गई है, जो एक दिन की सर्वाधिक संख्या है।चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को बताया कि देश में शनिवार को संक्रमण के 21,796 नए मामले सामने जिनमें 1,566 मरीजों में कोविड के लक्षण हैं, जबकि अन्य मामलों में मरीजों में रोग के लक्षण नहीं हैं। अधिकांश मामले शंघाई से हैं।