उत्तर प्रदेश में छत से गिरने से हुई महिला की मौत, करवा चौथ का देखने गई थी चांद

Summary :

उत्तर प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए छत पर गई एक महिला की संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की छत से नीचे गिरने से मौके पर मौत हो गई है। जांच में पता चला कि पत्नी ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा हुआ था। पत्नी छत पर करवा चौथ का चांद देखने के लिए गई तभी अचानक से यह हादसा हो गया। छत से नीचे गिरने की वजह से पत्नी की मौत हो गई। पति-पत्नी की पहचान द्विवेदी और आरती के रूप में हुई है।

सास और देवरानी के साथ गई छत पर

परिजनों ने बताया कि आरती ने अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था, व्रत के समापन के लिए वह शाम को अपनी सास और देवरानी के साथ छत पर गई थी। लेकिन छत पर पूजा करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गई।

छत से नीचे गिरने से हुई मौत

आरती के छत से नीचे गिरने के कारण घर के परिजनों में अफरा -तफरी मच गई। परिजन आरती को जिला हमीरपुर अस्पताल लेकर गए। वहां के डॉक्टर ने आरती की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर को सुनने के बाद घर में मातम पसर गया। जांच में पता चला कि आरती का एक छह साल का बेटा भी है। घर में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को पोस्टपार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने बताया की इस मामले की जानकारी उन्हें 29 अक्टूबर 2026 जिला मीरपुर अस्पताल ने दी। पुलिस ने इस मामले में मृतका आरती के शव को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read: Amritsar Firing Case: अमृतसर में आपसी रंजिश के कारण चली ताबड़तोड़ गोली, 1 युवक की मौत दूसरा घायल

Team Desk