एक मां ने अपने ही 14 साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। यह मामला बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के दुर्गपुर गांव का है। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया हैं कि मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को मारने की साजिश रची थीं। पुलिस ने बताया इस मामले में मृतक की पहचान 14 साल के मोहित राज के रूप में हुई है। मृतक की हत्या 27 अक्टूबर को कर दी गई थी और उसका शव 28 अक्टूबर को बिरहर करहा के पास बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मां के प्रेम संबंध का विरोध बना विवाद की वजह
पुलिस ने बताया कि मोहित अपने मां के प्रेम संबंधो का कड़ा विरोध करता था और वह अपनी मां को अक्सर इस संबंध को खत्म करने को कहा करता था जिसके चलते मोहित और उसकी मां के बीच अक्सर बहुत लड़ाई हुआ करती थीं। पुलिस ने बताया कि अक्सर मोहित की मां मानती देवी और उसका प्रेमी संतोष कुमार सिंह काफी देर तक फ़ोन पर बात किया करते थे। लेकिन मोहित के विरोध करने चलते एक दिन मोहित की मां ने उससे मारने के लिए अपने प्रेमी के साथ प्लान बनाया और उससे मौत के घाट उतार दिया।
मानती देवी ने अपना गुनाह कबूला
पुलिस ने मोहित की मां मानती देवी को शक के आधार पर गिरफ्तार किया था । पुलिस मानती देवी से पूछताछ की। इस पूछताछ में मानती देवी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी संतोष कुमार सिंह और उसके कुछ साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इस बात की जानकारी खुद पीरो एसडीपीओ कन्हैया कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
पैसे निकालकर लौट रहा था मोहित
गांव के लोगों ने बताया कि मोहित 27 अक्टूबर को घर के पास एटीएम से छह हजार रुपय निकालने गया था लेकिन देर शाम वापिस ना लौटने के कारण गांव के लोगों ने उससे ढूंढने लगे। मोहित के ना मिलने के कारण उसके पिता सत्येंद्र सिंह उर्फ अलगू ने पुलिस स्टेशन में उसकी गायब होने की खबर दर्ज कराई और साथ ही उन्होंने संतोष कुमार सिंह सहित तीन लोगों पर मारने का आरोप लगाया।
पुलिस कर रही है छापेमारी
पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल हुए सभी आरोपियों की जांच की जा रही है । इस मामले के मुख्य आरोपी संतोष कुमार सिंह और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस फ़िलहाल बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग अलग जगह पर छापेमारी कर रही है।


Download Android App
Download iOS App




