मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बचत करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके पक्ष में रहेगी। जीवनसाथी की बात मानने में समझदारी होगा। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढेगा। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- डार्क ब्लू।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) वजन कम करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। आपके मूड के कारण परिवार का माहौल खराब हो सकता है। किसी घर को खरीदने का सपना पूरा होगा। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- रोजी ब्राउन।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहतमंद रहने के लिए आलस्य त्याग कर व्यायाम करते रहें। शॉपिंग में ज्यादा खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर सभी का साथ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य पर गर्व महसूस करेंगे। किसी यात्रा पर जाने से पहले मौसम का हाल जान लें। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- पर्पल।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) कार्यक्षेत्र पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आर्थिक स्थिति मज़बूत करने के लिए बचत करें। सेहत को लेकर आपकी पहल काम आएगी। घर पर कुछ काम कराने की सोच सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में अपने दिल की सुनें। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- वॉयलेट।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। किसी चीज में किया गया निवेश फायदा देगा। कार्यक्षेत्र पर समस्याओं का सामना आसानी से कर पाएंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- गाढ़ा हरा।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) करियर में तरक्की के योग हैं। किसी का पैसा वापिस करने में बहाने बना सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें। परिवार में किसी चीज को लेकर आम सहमति बनना मुश्किल होगा। किसी यात्रा पर बचपन के दोस्त से मिलना होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- गुलाबी।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) करियर के लिए दिन अच्छा है। मुसीबत से बचने के लिए पैसा बचाकर रखें। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- डार्क स्लेट ग्रे।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी चीज में निवेश करना फायदे का सौदा साबित होगा। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। कामकाज़ी महिलाओं को सामांजस्य बिठाने में मुश्किल होगी। खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग हैं। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- क्रीम।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) कार्यक्षेत्र पर कोई आपको गुस्सा दिला सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड का सेवन ना करें। घर को दोबारा व्यवस्थित कर सकते हैं। किसी दोस्त के साथ घूमने जा सकते हैं। पुराने प्यार से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- सी ग्रीन।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) जीवनशैली में किए गए बदलाव सेहत के लिए फायदेमंद रहेंगे। फिजूलखर्च कम करने की कोशिश करें। कोई बिजनेस डील करने में कामियाब होंगे। परिवार के लोगों से मदद मांग सकते हैं। प्रॉप्रर्टी की किसी डील को करना नुकसानदायक हो सकता है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- सैंडी ब्राउन।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) वजन कम करने के लिए जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। किसी चीज के लिए पैसे बचाने की सोच सकते हैं। किसी काम के लिए छुट्टी मिलने में समस्या हो सकती है। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- हरा।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खाएं। फिजूलखर्च कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर बोरियत से बचने के लिए काम में वैराइटी लाएं। घर को दोबारा व्यवस्थित कर सकते हैं। प्रॉप्रर्टी खरीदने और बेचने के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों पर ध्यान देंगे। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- गुलाबी।