बदायूं सीट पर फंसा पेंच ,चाचा भतीजा हुए आमने सामने

Summary :

Lok Sabha Election 2024: यूपी की राजनीति में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच खींचतान कोई नई बात नहीं हैं हलाकि दोनों ने कई बार कहा है कि हमारे बीच सब अच्छा है। चुनाव के घोषणा से पहले ही 20 फरवरी को जारी लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने बदायूं से शिवपाल यादव को उम्मीदवार बनाया था। Highlights: समाजवादी पार्टी ने बदायूं से शिवपाल यादव को उम्मीदवार बनाया था बीजेपी के बदायूं से प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य बनाये गए हैं शिवपाल के चुनावी रैलियों में अक्षय यादव के नारे भी लगाए जा रहे हैं अक्षय यादव के नाम पर चर्चा…

shivpal yadav

Lok Sabha Election 2024: यूपी की राजनीति में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच खींचतान कोई नई बात नहीं हैं हलाकि दोनों ने कई बार कहा है कि हमारे बीच सब अच्छा है। चुनाव के घोषणा से पहले ही 20 फरवरी को जारी लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने बदायूं से शिवपाल यादव को उम्मीदवार बनाया था।

Highlights:

  • समाजवादी पार्टी ने बदायूं से शिवपाल यादव को उम्मीदवार बनाया था
  • बीजेपी के बदायूं से प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य बनाये गए हैं
  • शिवपाल के चुनावी रैलियों में अक्षय यादव के नारे भी लगाए जा रहे हैं

अक्षय यादव के नाम पर चर्चा तेज..

आपको बता दें कि जब से शिवपाल यादव के नाम की घोषणा की गयी है तब से ही शिवपाल यादव ने कई बार यह कहा है कि वो चुनव नहीं लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी के हित में उन्होंने हामी भरी थी। शिवपाल यादव के साथ लगातार चुनावी प्रचार में उनके बेटे अक्षय यादव साथ दिखाई पड़ रहें है। शिवपाल के चुनावी रैलियों में अक्षय यादव के नारे भी लगाए जा रहे हैं ऐसे में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या शिवपाल यादव बदायूं की सीट अपने बेटे को दे देंगे।

यह भी पढ़ें .. दिल्ली में पानी की कमी के मुद्दे को लेकर आतिशी ने एलजी को लिखा पत्र

समाजवादी पार्टी पर बीजेपी हुई हमलावर..

बीजेपी लगातार यह आरोप लगा रही है कि समाजवादी पार्टी अब फंस चुकी है बीजेपी के बदायूं से प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य हर चुनावी जनसभाओं में ये कहते नज़र आ रहें है कि भतीजा अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल को फंसा दिया है शिवपाल यादव जानते हैं कि अब बदायूं से जीतना संभव नहीं है इसलिए वो हार के डर से अक्षय यादव को आगे करना चाहते है। अब देखना होगा होगा कि आने वाले समय में इसका क्या राजनितिक असर देखने को मिलता हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News