ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के विवाद पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के विवाद पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

मुंबई में फिल्म प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में को-स्टार और ऑन-स्क्रीन बेटी ज़ायरा वसीम का बॉलीवुड को अलविदा कहने के फैसले पर भी बात की।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ का ऑफिसियल प्रमोशन अब शुरू कर दिया है। इस फिल्म से  प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ अपना बॉलीवुड कमबैक कर रही है, साथ ही अपने हिंदी प्रोडक्शन का भी डेब्यू कर रही है। 
1569399721 02
मुंबई में फिल्म प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में को-स्टार और ऑन-स्क्रीन बेटी ज़ायरा वसीम का बॉलीवुड को अलविदा कहने के फैसले  पर भी बात की। आपको बता दें ज़ायरा धार्मिक कारणों का हवाला देकर बॉलीवुड छोड़ने की घोषणा के बाद से ही काफी सुर्ख़ियों में है।  
1569399726 01
सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने ज़ायरा के इस फैसले को पब्लिसिटी स्टंट बताकर ट्रोल किया, वहीं कुछ उसके फैसले की सराहना की। बाद में ज़ायरा का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। अब ज़ायरा के इस फैसले की बारे में प्रियंका ने अपनी राय दी है। 
1569399734 03
प्रियंका का कहना है कि ये ज़ायरा की “व्यक्तिगत पसंद” है। किसी व्यक्ति को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए यह निर्धारित करना उनका काम नहीं है। ज़ायरा ने जो भी फैसला लिया है वो उनका पर्सनल मैटर है। 
1569399746 05
प्रियंका ने आगे कहा “यह एक व्यक्तिगत पसंद है। हम कौन हैं जो किसी को ये बताये कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? वह एक शानदार एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अविश्वसनीय काम किया है। हम हमेशा उन्हें शुभकामनाएं देंगे। ”
1569399751 06
प्रियंका से यह भी पूछा गया कि क्या बॉलीवुड छोड़ने की घोषणा के बाद भी वो ज़ायरा का साथ देंगी? इसके जवाब में प्रियंका ने कहा, मैं कई बार उससे बात की पर फिल्मों के बारे में नहीं। इस मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है।  वो एक अच्छी कलाकार है लेकिन शायद यह समय उनके फैसले के लिए था। 
1569399790 07
शोनाली बोस द्वारा निर्देशित, द स्काई इज़ पिंक ’जिसमें फरहान अख्तर भी प्रमुख भूमिका में हैं, 11 अक्टूबर, 2019 को स्क्रीन पर आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 12 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।