Paris Olympics से पहले Sumit Nagal ने दिखाया अपना जौहर

Summary :

भारत के शीर्ष वरीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने आधिकारिक रूप से पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया और मंगलवार को यहां बोस्निया के नर्मन फैटिक पर सीधे सेटों में जीत से एटीपी 125 पेरुगिया चैलेंजर के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पिछले हफ्ते जर्मनी में हीलब्रॉन नेकरकप 2024 चैलेंजर टूर्नामेंट में पुरुष एकल खिताब जीतने वाले छठे वरीय भारतीय ने एक घंटे 52 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में 7-6(1), 6-2 से जीत दर्ज की। HIGHLIGHTS Sumit Nagal ने आधिकारिक रूप से पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया बोस्निया के नर्मन फैटिक को हरा एटीपी…

भारत के शीर्ष वरीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने आधिकारिक रूप से पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया और मंगलवार को यहां बोस्निया के नर्मन फैटिक पर सीधे सेटों में जीत से एटीपी 125 पेरुगिया चैलेंजर के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पिछले हफ्ते जर्मनी में हीलब्रॉन नेकरकप 2024 चैलेंजर टूर्नामेंट में पुरुष एकल खिताब जीतने वाले छठे वरीय भारतीय ने एक घंटे 52 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में 7-6(1), 6-2 से जीत दर्ज की।

HIGHLIGHTS

  • Sumit Nagal ने आधिकारिक रूप से पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया
  • बोस्निया के नर्मन फैटिक को हरा एटीपी 125 पेरुगिया चैलेंजर के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
  • नागल अब दूसरे दौर में स्थानीय खिलाड़ी एलेसांद्रो जियाननेसी से भिड़ेंगे।

पहला सेट बराबरी पर रहा और दोनों खिलाड़ियों के बीच ज्यादा अंतर नहीं था। लेकिन नागल टाईब्रेक में फैटिक को मात देने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने सर्विस के शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए दूसरे सेट में अपने बोस्निया के प्रतिद्वंद्वी पर दबदबा बनाया।
नागल अब दूसरे दौर में स्थानीय खिलाड़ी एलेसांद्रो जियाननेसी से भिड़ेंगे। इस जीत ने एटीपी लाइव रैंकिंग में नागल चार पायदान ऊपर 73वें स्थान पर पहुंच गये हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। नागल (26 वर्ष) ने एटीपी रैंकिंग के जरिये पेरिस ओलंपिक पुरुष एकल ड्रॉ में अपनी जगह पक्की कर ली। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ 12 जून तक क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों के बारे में राष्ट्रीय महासंघों को सूचित करेगा जिसके बाद राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां 19 जून तक अपनी प्रविष्टियों की पुष्टि करेंगी। नागल ने पिछले हफ्ते एकल रैंकिंग में 18 पायदान की छलांग से कट-ऑफ में जगह बनायी, जो विश्व रैंकिंग के जरिए कोटा हासिल करने वाले खिलाड़ियों में अंतिम स्थान रहा। पिछले सप्ताह वह रैंकिंग में 95वें स्थान पर थे। लेकिन रविवार को जर्मनी में हीलब्रॉन नेकर कप में एटीपी चैलेंजर खिताब जीतने के बाद वह अपने करियर के सर्वोच्च 77वें स्थान पर पहुंच गये। फ्रांस के पास मेजबान देश के रूप में एक कोटा स्थान आरक्षित था। अगर कोई भी फ्रांस का एकल खिलाड़ी रैंकिंग के जरिये सीधे क्वालीफाई करने में सफल नहीं होता तो मेजबान देश इसका इस्तेमाल कर लेता।
लेकिन मेजबानों ने एटीपी रैंकिंग से पुरुष एकल में अपने चार कोटे हासिल कर लिये। इससे मेजबान देश का कोटा फिर से पूल में जुड़ गया और जिससे कट-ऑफ 56 से 57 खिलाड़ियों का हो गया। नागल रैंकिंग में 77वें स्थान पर हैं। लेकिन वह विश्व रैंकिंग से कोटा प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में अंतिम स्थान पर हैं।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.