बांका : पहली बार बांका जिला में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी जा रही है जहां लोकसभा चुनाव का आगाम हो चुका है। वर्तमान सांसद राजद के जयप्रकाश नारायण यादव हैं। बांका के सभी प्रखंड के गांव, खेत-खलिहान में एक ही चर्चा है इकि इस बार यह सीट किसे मिल रहा है भाजपा या जदयू को। दिग्विजय ङ्क्षसह यहां से कई बार सांसद बने। उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी पुतुलल देवी सांसद बनी। नरेन्द्र मोदी की हवा में पुतुल देवी हार गयी।
बांका में बाजार गरम हैं कि जदयू से नरेन्द्र सिंह चुनाव लड़ेंगे। नरेन्द्र सिंह ने पटना में पत्रकारों से कह चुके हैं कि पार्टी टिकट देगी तो बांका से चुनाव लडूंगा। गांधी विचार मंच द्वारा 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी जायेगी। जिसमें नरेन्द्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप में होंगे। पूरे बांका में नरेन्द्र सिंह का बैनर टंगा है। लोकसभा चुनाव के पहले काफी धूमधाम से राष्ट्रपिता का पुण्यतिथि मनाया जायेगा। जहां आवाज है नरेन्द्र सिंह को टिकट मिले। सूत्रों अनुसार बताया जाता है कि यह सीट जदयू कोटे में जा रहा है।