जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के कुलपति एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कुमार का जेएनयू में कार्यकाल विवादों से भरा रहा था। पिछले साल अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह वर्तमान में कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं।
सिंह ने 2018 में यूजीसी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था
शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘जगदेश कुमार को यूजीसी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।’’ 65 वर्ष की आयु हो जाने पर प्रोफेसर डीपी सिंह के जीसी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सात दिसंबर से यह पद खाली था। सिंह ने 2018 में यूजीसी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। उच्च शिक्षा नियामक के उपाध्यक्ष का पद भी खाली है। मंत्रालय ने अभी तक जेएनयू में कुमार के उत्तराधिकारी की नियुक्ति नहीं की है।
यूजीसी चेयरमैन पद के लिए तीन नाम थे शामिल
यूजीसी चेयरमैन पद के लिए तीन लोगों के नाम आगे चल रहे थे। इनमें एम जगदीश कुमार के अलावा पुणे यूनिर्सिटी के कुलपति प्रो. नितिन आर कर्मलकार और आईयूएसी निदेशक प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय का नाम शामिल था।