बेंगलुरू में गर्मी ने ढाया ऐसा कहर कि परेशान हुए जानवर, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

Summary :

Bengaluru Water Crisis : गर्मी का सीजन शुरू होते ही लोग अपने घरो से बाहर छुट्टियाँ बिताने के लिए जाते हैं हालांकि कुछ लोग घर बैठ कर गर्मियों का आनंद लेते है। हर साल की तरह इस साल की गर्मी से भी लोग बेचैन हो जाएंगे क्योंकि मौसम विभाग ने इसकी जानकारी लोगों को पहले ही दे दी है। दरअसल गर्मिया अब शुरू हो चुकी है जिसके चलते बीते दिनों में काफी गर्मी पड़ी हालांकि रात काफी हद तक राहत भरी रही है। इस तेज़ गर्मी के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया (Bengaluru Water Crisis) पर काफी वायरल हो रहा…

Bengaluru Water Crisis

Bengaluru Water Crisis : गर्मी का सीजन शुरू होते ही लोग अपने घरो से बाहर छुट्टियाँ बिताने के लिए जाते हैं हालांकि कुछ लोग घर बैठ कर गर्मियों का आनंद लेते है। हर साल की तरह इस साल की गर्मी से भी लोग बेचैन हो जाएंगे क्योंकि मौसम विभाग ने इसकी जानकारी लोगों को पहले ही दे दी है।

Bengaluru Water Crisis
Bengaluru Water Crisis

दरअसल गर्मिया अब शुरू हो चुकी है जिसके चलते बीते दिनों में काफी गर्मी पड़ी हालांकि रात काफी हद तक राहत भरी रही है। इस तेज़ गर्मी के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया (Bengaluru Water Crisis) पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें आपको कुछ ऐसा दिखाई देगा जिसके बारें में आप सोच भी नहीं सकते हैं। आइए बताते है आपको क्या है पूरा मामला।

यहां देखें वायरल वीडियो

एक पुरानी कहावत की प्यासे को अपनी प्यास भुजने के लिए कुँए तक जाना ही पड़ता है जिससे प्रभावित होकर एक बन्दर ने अपनी प्यास भुजाने का एक अनोखा तरीका निकाला है। दरअसल इंटरनेट पर एक क्लिप काफी वायरल हो रही है जिसमे की एक बन्दर एक घर के किचन में घुस कर वॉटर प्युरिफायर से पानी पीता नज़र आ रहा है इस वाकय को बेंगलुरु के अक्षत ने शेयर किया।

Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर अक्षत नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

हालांकि लोगो ने उसे भगाने की कोशिश भी की पर बन्दर ने तो मानो अपनी प्यास भुजाने की ठान ली थी। वहीं वायरल वीडियो (Bengaluru Water Crisis) में आगे देखने को मिलता है कि एक और बन्दर खिड़की पर बैठा है जिससे यह तो साफ़ है कि वह भी शान्ति से अपनी बारी का इंतज़ार कर रहा है। कसूर उस बन्दर का भी नहीं है इस तिलमिलाती गर्मी में इंसान के साथ साथ जानवर भी मजबूर है।

मुख्यमंत्री ने किया कमेंट

वायरल वीडियो (Bengaluru Water Crisis) को एक्स पर अक्षत नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसको हज़ार से ज्यादा लोगो ने देखा ,इतना ही नहीं लोगो ने उस वीडियो को देखकर काफी दिलचस कमेंट भी किए। एक यूजर ने कहा की “कृपया उसे पहले पानी दो” जहां दूसरे यूजर के अनुसार “कोई भगवान नहीं है अन्यथा सभी जीवित प्राणियों को पानी से वंचित करने के कारण मानवता पहले ही विलुप्त हो जाएगी।”

Bengaluru Water Crisis
Bengaluru Water Crisis

बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक (Bengaluru Water Crisis) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने एक कमेंट में कहा की कर्नाटक को 2,600 एमएलडी की आवश्यकता के मुकाबले प्रति दिन 500 मिलियन लीटर पानी की कमी को झेलना पडता है। दरअसल बात सिर्फ बेंगलुरु ही नहीं बल्कि बाकी राज्य भी पानी से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे है। IMD की जारी रिपोर्ट के अनुसार आने वाल दिन गर्मी से बेचैन कर सकते है | इस वायरल वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया हैं कृपया करके हमे कमेंट सेक्शन में बताएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma