महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण इलाकों का हाल बेहाल है। बारिश के कारण लोगों को वाटर लॉगिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण वहां से गुजरने वाली ट्रेनें रोक दी गई हैं। शहर में भारी बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया है। नासिक के त्रयंबकेश्वर मंदिर के अंदर तक बारिश का पानी भर गया है।
मुंबई में रविवार को भी सुबह से बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह जलजमाव हो गया है। बारिश के कारण रेल संचालन भी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने मुंबई के लोगों को मछुआरों को समद्र में न जाने की चेतावनी जारी की है।
मध्य रेलवे ने कहा, मुंबई में तेज बारिश के कारण मध्य रेलवे के विभिन्न हिस्सों में पानी का भर गया है। हम हर 30 मिनट में स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
कल्याण रेलवे स्टेशन में लगातार बारिश के बाद जलभराव हो गया। नासिक के त्रयंबकेश्वर मंदिर के अंदर तक बारिश का पानी भर गया है। पानी तेज बहाव के साथ मंदिर परिसर में घुसता चला जा रहा है।
भारी वर्षा के बाद सांता क्रूज़ क्षेत्र के मिलान सबवे में जल-जमाव की स्थिति बन गई है। जल-जमाव के बाद वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है। पालघर के नाला सोपारा में लोगों के घरों में पानी घुस गया है।