तो इस वजह से Akshay Kumar को Kartik ने Hera Pheri 3 में किया रिप्लेस, सामने आई अंदर की पूरी कहानी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

तो इस वजह से Akshay Kumar को Kartik ने Hera Pheri 3 में किया रिप्लेस, सामने आई अंदर की पूरी कहानी

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अक्षय कुमार ना सिर्फ हेरा-फेरीे 3 बल्कि आवारा पागल दीवाना 2, और वेलकम 3 में भी दिखाई दे सकते हैं। निर्माता फिरोज नाडियावाला की बात खिलाड़ी कुमार संग चल रही थी। जिसके बाद अचानक से हेरा-फेरी 3 में कार्तिक आर्यन के होने की खबर सामने आई जिससे सभी शॉक्ड हो गए थे। खिलाड़ी कुमार के फैंस इस खबर से खास निराश दिखाई पड़ रहे हैं। लेकिन अक्षय कुमार हेरी फेरी 3 में क्यों नहीं दिखाई दे देंगे इसकी वजह भी अब सामने आ चुकी है।

फिल्म हेरा फेरी 3 की कांस्टिंग के साथ भी खूब हेरा फेरी हो रही है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अक्षय कुमार ना सिर्फ हेरा-फेरीे 3 बल्कि  आवारा पागल दीवाना 2, और वेलकम 3 में भी दिखाई दे सकते हैं। निर्माता फिरोज नाडियावाला की बात खिलाड़ी कुमार संग चल रही  थी। जिसके बाद अचानक से हेरा-फेरी 3 में कार्तिक आर्यन के होने की खबर सामने आई जिससे सभी शॉक्ड हो गए थे। खिलाड़ी कुमार के फैंस इस खबर से खास निराश दिखाई पड़ रहे हैं। लेकिन अक्षय कुमार हेरी फेरी 3 में क्यों नहीं दिखाई दे देंगे इसकी वजह भी अब सामने आ चुकी है। 
1668246056 hera pheri
कार्तिक आर्यन फिल्म हेरा-फेरी 3 में नजर आएंगे। ये खबर तो परेश रावल केे ट्वीट से साफ हो गई है। लेकिन कार्तिक किस रोल में नजर आएंगे ये बात अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं, इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट ने ये दावा किया है कि अक्षय के फीस के चलते  कार्तिक ने उन्हें रिप्लेस किया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिरोज नाडियावाल अक्षय और कार्तिक दोनों से ही फिल्म को लेकर बात करे रहे थे। भूल भुलैया 2 हिट होने के बाद से कार्तिक अक्षय की फिल्मों की फ्रेंचाइजी के लिए पहले च्वाइस बन गए है।  
1668246099 c558d4cbab
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिरोज दोनों एक्टर से बातचीत कर रहे थे। अक्षय ने फिल्म करने के लिए 90 करोड़ की फीस मांगी, जबकि कार्तिक आर्यन ने 30 करोड़ में ही हां कर दिया। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि अक्षय  हेरा फेरी 3 प्रोफिट से भी हिस्सा मांग रहे थे। जिसके बाद फिरोज दो संभावित कास्टिंग कॉल्स के साथ सैटेलाइट और डिजिटल प्लेयर्स के पास गए। तभी निर्माता को  अहसास हुआ कि कार्तिक के साथ काम करने का ऑफर, उन्हें अक्षय के साथ काम करने की तुलना में ज्यादा रिटर्न दे रहा था।   
1668246126 kartik aaryan
दोनों एक्टर्स की फीस में करीब 60 करोड़ का अंतर था। हालांकि, सैटेलाइट और डिजिटल प्लेयर्स की बात करें तो कार्तिक और अक्षय के बीच सिर्फ 45 करोड़ रुपये का फर्क आ रहा था। फिरोज कार्तिक को फिल्म में साइन करके 45 करोड़ रुपए बचा ले रहे थे।’ 
1668246170 hera pheri 3 kartik aaryan replaces akshay kumar
रिपोर्ट में बताया गया कि बावजूद इसके फिरोज एक बार फिर खिलाड़ी कुमार से बात करने पहुंचे थे। उन्हें मनाने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं बन सकी। जिसके बाद मेकर्स ने कार्तिक आर्यन को फिल्म के लिए फाइनल कर दिया। वहीं, ‘हेरा फेरी 3’ को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर अनीस बज्मी (25 करोड़) कोे साइन किया जाता है तो अक्षय और अनीस को लेकर ही 115 करोड़ बजट बन जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।