कुर्सी से कितनी देर गायब रहें आप, बताएगी ये टेक्नोलॉजी! वीडियो देख दंग हुए लोग

Summary :

हाल ही में आई एक रिसर्च में बताया गया है कि बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए लोगों को रोजाना 6 घंटे बैठना चाहिए। लेकिन इसके बावजूद ऑफिस में ऐसे कई लोग होते हैं जो काम के कारण कई घंटों तक बैठे रहते हैं, ये सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी सीट पर ही नहीं बैठते हैं और सही से काम भी नहीं करते हैं। अब ऐसे ही लोगों पर निगरानी रखने वाली एक वीडियो वायरल हो रही है, जहां टेक्नोलॉजी की मदद से ये बताया जाएगा कि एक…

employees leaving the workplace the I-cameras start counting down the time

हाल ही में आई एक रिसर्च में बताया गया है कि बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए लोगों को रोजाना 6 घंटे बैठना चाहिए। लेकिन इसके बावजूद ऑफिस में ऐसे कई लोग होते हैं जो काम के कारण कई घंटों तक बैठे रहते हैं, ये सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी सीट पर ही नहीं बैठते हैं और सही से काम भी नहीं करते हैं। अब ऐसे ही लोगों पर निगरानी रखने वाली एक वीडियो वायरल हो रही है, जहां टेक्नोलॉजी की मदद से ये बताया जाएगा कि एक कर्मचारी कितनी देर तक अपनी कुर्सी से गायब रहा है।

employees leaving the workplace the I-cameras start counting down the time
Source- Google Image

कुर्सी से उठते ही टाइमर शुरु

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गजब की टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। जहां ऑफिस में कर्मचारी जैसे ही अपनी कुर्सी से उठते हैं, कुर्सी में लगा टाइमर शुरू हो जाता है। ये टाइमर व्यक्ति का सारा टाइम बता देता है कि वह कब-कितनी देर के लिए कुर्सी से उठे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का और एक लड़की ऑफिस में बैठकर काम कर रहे होते हैं, इस बीच लड़की शायद कॉफी लेने के लिए कुर्सी से उठती है, जिसके बाद उसकी कुर्सी के पास रेड साइन दिखाने लगता है और टाइमर शुरू हो जाता है।

ये वीडियो @ThebestFigen ने शेयर किया है।

चीन का वायरल वीडियो

माना जा रहा है कि यह क्लिप चीन की है। यहां ऑफिस में लगे आई-कैमरे कुर्सी से उठते ही समय की गिनती शुरू कर देते हैं। इस अवधि को या तो कर्मचारियों के वेतन से काट लिया जाता है या उन्हें इसके लिए ओवरटाइम काम करना पड़ता है। हालांकि इस टेक्नोलॉजी वीडियो में कितनी सच्चाई है हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

employees leaving the workplace the I-cameras start counting down the time
Source- Google Image

यूजर्स के बीच छिड़ी बहस

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पू्र्व ट्विटर) पर @ThebestFigen अकाउंट ने शेयर किया गया है। महज 30 सेकंड के इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वहीं इस वीडियो ने लोगों के बीच एक बहस छेड़ दी हैं। जहां कुछ लोग ऐसी टेक्नोलॉजी की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने इसका विरोध किया है। एक यूजर ने लिखा है ‘अगर हमने अपनी आदत नहीं सुधारी तो रोबोट हमारी जगह ले लेगा। रोबोट को आराम की जरूरत नहीं है। यह एकदम सच है’। वहीं अन्य ने लिखा,’मैं ऐसी जगह काम नहीं कर सकता हूं’।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid