BYD Seal U DM-i Launch Date in India: भारत में इलेक्ट्रिक कारों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनियां इस सेगमेंट में कई मॉडल पेश कर चुकी हैं। अब कार कंपनियों का ध्यान प्लग-इन हाइब्रिड गाड़ियों की ओर भी बढ़ रहा है। इसी कड़ी में चीन की कार कंपनी BYD भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड SUV उतारने की तैयारी कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की BYD Seal U Plug-in Hybrid SUV को हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। खास बात यह है कि इस साल यह दूसरी बार है जब इस SUV की भारत में टेस्टिंग की फोटो सामने आई है। इससे ये संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी इसके भारतीय लॉन्च पर गंभीरता से काम कर रही है।
भारत में BYD की पहली हाइब्रिड कार
BYD ने अभी तक भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारें ही लॉन्च की है। Seal U Plug-in Hybrid कंपनी की भारत में पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार बन सकती है। इंटरनेशनल मार्किट में इस SUV को कुछ जगहों पर Sealion 6 नाम से भी बेचा जाता है।
साइज की बात करें तो Seal U काफी बड़ी SUV है। इसकी लंबाई 4,775 मिलीमीटर, चौड़ाई 1,890 मिलीमीटर और ऊंचाई 1,670 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2,765 मिलीमीटर है। साइज के मामले में यह महिंद्रा XEV 9e जैसी बड़ी SUV को टक्कर देने की क्षमता रखती है।
पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर
- BYD Seal U Plug-in Hybrid में कंपनी की DM-i Super Hybrid Technology दी जाएगी।
- यह BYD का अपना प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम है, जिसमें पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों मिलकर काम करते हैं।
- इस SUV में 1.5 लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर, स्टार्टर जनरेटर और बैटरी पैक दिया जाता है।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह SUV फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
1,080 किलोमीटर तक की हाइब्रिड रेंज
- इंटरनेशनल मॉडल के आंकड़ों के अनुसार, Seal U Plug-in Hybrid का इलेक्ट्रिक मोड में दावा किया गया रेंज करीब 126 किलोमीटर है। इसमें 18.3kWh का बैटरी पैक मिलता है।
- कंपनी के अनुसार बैटरी को 30 से 80 प्रतिशत तक करीब 35 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
- हाइब्रिड सिस्टम के साथ इसकी कुल ड्राइविंग रेंज करीब 1,080 किलोमीटर तक बताई गई है।
- वहीं, अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर SUV 323 एचपी तक की पावर और 550 एनएम तक का टॉर्क दे सकती है।
- लेकिन , भारत आने वाले मॉडल में कंपनी कुछ चेंज कर सकती है।
- माना जा रहा है कि भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से SUV को री-इंजीनियर किया जाएगा।
- इससे इसकी पावर, रेंज और दूसरे मैकेनिकल सेटअप में चेंज देखने को मिल सकता है।
कैसे काम करता है BYD का हाइब्रिड सिस्टम?
- BYD की DM-i टेक्नॉलजी का मुख्य फोकस इलेक्ट्रिक ड्राइविंग पर रहता है।
- नॉर्मल परिस्थितियों में SUV ज्यादा समय इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से चलती है।
- जरूरत पड़ने पर पेट्रोल इंजन बैटरी को चार्ज करने के लिए जनरेटर की तरह काम करता है।
- जब कार को ज्यादा पावर की जरूरत होती है, तब पेट्रोल इंजन सीधे पहियों को भी ताकत दे सकता है।
- खास बात यह है कि सिस्टम जरूरत के अनुसार अपने आप इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मोड के बीच बदलाव कर सकता है।
- इससे ड्राइविंग के दौरान बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस का बैलेंस बनाने में मदद मिलती है।
45-50 लाख रुपये हो सकती है कीमत
- भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में टाटा और महिंद्रा पहले से मजबूत स्थिति में हैं।
- ऐसे में BYD की प्लग-इन हाइब्रिड SUV बाजार में एक अलग ऑप्शन पेश कर सकती है।
- लेकिन, इसकी कीमत बड़ी चुनौती बन सकती है। Seal U को भारत में लोकल लेवल पर तैयार किए जाने की संभावना कम है।
- ऐसे में इंपोर्ट से जुड़ी लागत की वजह से इसकी कीमत ज्यादा रह सकती है।
- अनुमान है कि कंपनी इसे भारत में करीब 45 लाख से 50 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के आसपास लॉन्च कर सकती है।


Download Android App
Download iOS App




