Hero Xtreme 160R 4V Launched: हीरो की दो पॉपुलर बाइक्स हुईं अपडेट! जानें नई टेक्नोलॉजी और दमदार फीचर्स के साथ दोनों में क्या-क्या बदला?

Summary :

Hero Xtreme 160R 4V Launched: हीरो मोटोकॉर्प ने Hero Xtreme 160R 4V और Xtreme 250R को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। दोनों बाइक्स में क्रूज कंट्रोल, TFT डिस्प्ले और राइड-बाय-वायर तकनीक मिलती है। Xtreme 160R 4V की कीमत 1.27 लाख रुपये और Xtreme 250R की कीमत 1.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Hero Xtreme 160R 4V Launched: भारतीय बाइक बाजार में हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी दो बाइक्स  को नए अंदाज में पेश किया है। कंपनी ने Hero Xtreme 160R 4V और Hero Xtreme 250R को अपडेट करते हुए इनमें कई नए फीचर्स शामिल किए हैं। इन बदलावों के बाद दोनों बाइक्स में नए फीचर्स दिए गए हैं, जिससे राइडिंग पहले से ज्यादा आसान और कम्फर्ट हो सकती है।

नई सुविधाओं में राइड-बाय-वायर थ्रोटल कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और TFT डिस्प्ले शामिल हैं। लेकिन, दोनों बाइक्स को अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर अपडेट किया गया है। 160R 4V में डिजाइन और सेफ्टी से जुड़े बदलाव किए गए हैं, जबकि 250R में इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम और रियर सस्पेंशन को बेस्ट बनाया गया है।

Hero Xtreme 160R 4V: स्पोर्टी डिजाइन के साथ नए बदलाव

  • Hero Xtreme 160R 4V को पहली बार साल 2023 में लॉन्च किया गया था।
  • अब इसके अपडेटेड मॉडल में नया बॉडीवर्क और बदले हुए बॉडी पैनल दिए गए हैं।
  • बाइक की डिजाइन में कंपनी की साइबरशार्प स्टाइलिंग देखने को मिलती है, जो इसे स्पोर्टी लुक देती है।
  • लाइटिंग के लिए इसमें LED हेडलैंप, प्रोजेक्टर हाई बीम, H-शेप DRL और H-शेप LED टेल लैंप दिया गया है।
  • इसके अलावा, एंबिएंट लाइट सेंसर भी मिलता है। बाइक के फ्रंट व्हील रिम को रेड और ब्लैक फिनिश में लॉन्च  किया गया है।

163cc इंजन के साथ कितनी है पावर?

  • इस बाइक में 163cc का ऑयल-कूल्ड, फोर-वॉल्व इंजन दिया गया है।
  • यह 16.9 hp की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • कंपनी के अनुसार, बाइक 4.4 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
  • फीचर्स की बात करें तो इसमें TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर गियर पोजिशन, शिफ्ट एडवाइस, क्रूज कंट्रोल स्टेटस और फ्यूल से जुड़ी जानकारी मिलती है।
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की मदद से राइडर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्मार्टफोन नोटिफिकेशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Hero Xtreme 250R: इंजन और सस्पेंशन में अपडेट

  • Hero Xtreme 250R में कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज को अपडेट किया है।
  • इसके अलावा, रियर सस्पेंशन में भी बदलाव किया गया है।
  • इस बाइक में राइड-बाय-वायर थ्रोटल कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • परफॉर्मेंस के लिए इसमें 250cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है।
  • यह इंजन 29.6 hp की पावर और 25.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
  • कंपनी का दावा है कि यह बाइक महज 3.2 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर सकती है।
  • कलर ऑप्शन की बात करें तो Xtreme 250R को कार्बन रेड, कार्बन व्हाइट और कार्बन ब्लैक रंगों में पेश किया गया है।

दोनों बाइक्स की कीमत और डिलीवरी अपडेट

कीमत के मामले में Hero Xtreme 160R 4V और Xtreme 250R अलग-अलग सेगमेंट में आती हैं। दोनों की एक्स-शोरूम कीमत इस प्रकार है:

  • Hero Xtreme 160R 4V: 1.27 लाख रुपये

  • Hero Xtreme 250R: 1.98 लाख रुपये

  • कंपनी के अनुसार, Hero Xtreme 250R की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसकी डिलीवरी 1 नवंबर से शुरू होगी।
  • कुल मिलाकर, हीरो मोटोकॉर्प ने दोनों बाइक्स में फीचर्स और टेक्नोलॉजी के लेवल पर चेंज  किए हैं।
  • Xtreme 160R 4V में डिजाइन और सेफ्टी से जुड़े अपडेट दिए गए हैं, जबकि Xtreme 250R में इलेक्ट्रॉनिक्स और सस्पेंशन पर ध्यान दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Tesla Roadster Flying Car : क्या सच में आ गई Flying Car? Tesla Roadster के वायरल वीडियो ने दुनिया को चौंकाया!

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।