Hyundai i20 और Tata Altroz को मिलेगी टक्कर! ₹6.10 लाख में लॉन्च हुई Maruti Baleno Facelift, जानें फीचर्स और खासियत

Summary :

Maruti Baleno Facelift Review: Maruti Baleno Facelift को भारतीय बाजार में 6.10 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें नया फ्रंट डिजाइन, LED लाइट्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स, वायरलेस चार्जर और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में 1.2 लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है।

Maruti Baleno Facelift Review: मारुति सुजुकी ने  Maruti Baleno के Facelift  वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई चेंज किए गए हैं। कंपनी ने इसे पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न  और टेक्नॉलजी  से लैस बनाने की कोशिश की है। आइए जानते हैं नई बलेनो फेसलिफ्ट में क्या खास है।

नई बलेनो फेसलिफ्ट के डिजाइन में कंपनी ने खास तौर पर कार के फ्रंट हिस्से में चेंज  किए हैं। इसमें नई डिजाइन वाली ग्रिल दी गई है, जिससे कार का अगला हिस्सा पहले से ज्यादा आकर्षक दिखाई देते हैं।  इसके अलावा इसमें LED हेडलाइट और LED DRL मिलते हैं। कार में LED फॉग लैंप भी दिए गए हैं। इसके साथ ही 16 इंच के अलॉय व्हील्स इसके लुक को और बेहतर बनाते हैं। कुल मिलाकर नई बलेनो को स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है।

फीचर्स में भी हुए कई चेंज

  • Maruti Baleno Facelift के केबिन में भी कई बेस्ट  फीचर्स दिए गए हैं।
  • इसमें एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ MID मिलता है।
  • कंपनी ने कार में फिजिकल बटन भी दिए हैं, जिससे ड्राइवर के लिए कई फंक्शन को इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
  • नई बलेनो में Head-Up Display, वायरलेस चार्जर और Clarion ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
  • इसके अलावा सीटों में वेंटिलेशन की सुविधा दी गई है, जो गर्म मौसम में काफी उपयोगी हो सकती है।

ADAS से बढ़ी सेफ्टी

  • नई बलेनो फेसलिफ्ट की खास बात इसका सेफ्टी पैकेज भी है।
  • कार में Level-2 ADAS दिया गया है। इसके तहत Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist, Emergency Braking और High Beam Assist जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • इसके अलावा कार में TPMS यानी टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, छह एयरबैग, ABS और EBD जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। पार्किंग और आसपास की स्थिति देखने के लिए 360 डिग्री कैमरा भी मिलता है।

1.2 लीटर पेट्रोल इंजन

  • इंजन की बात करें तो नई बलेनो फेसलिफ्ट में 1.2 लीटर क्षमता का नया तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है।
  • यह इंजन 82 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है।
  • कंपनी ने इस इंजन के साथ मैनुअल और AMT दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन  दिया है।
  • यानी कस्टमर अपनी जरूरत और ड्राइविंग पसंद के हिसाब से गियरबॉक्स चुन सकते हैं।

इतनी रखी गई शुरुआती कीमत

  • Maruti Baleno Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये रखी गई है।
  • वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.58 लाख रुपये तक जाती है।
  • कीमत और फीचर्स को देखते हुए कंपनी ने इसे प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन के तौर पर पेश किया है।
  • भारतीय बाजार में Maruti Baleno Facelift का सीधा मुकाबला प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की दूसरी कारों से होगा।
  • इसमें Hyundai i20 और Tata Altroz प्रमुख हैं।
  • ऐसे में नई बलेनो के लिए इस सेगमेंट में मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: Kia Sorento VS Innova Crysta: डीजल इंजन की पावर, केबिन में लग्जरी फीचर, 20 लाख के बजट में कौन है शानदार कार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।