Kia Sorento VS Innova Crysta: डीजल इंजन की पावर, केबिन में लग्जरी फीचर, 20 लाख के बजट में कौन है शानदार कार

Summary :

Kia कंपनी ने भारतीय बाजार में शानदार 7 सीटर Sorento कार लॉन्च कर दी है जिसे टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल वेरिएंट में पेश किया गया है। इस कार में पावरफुल इंजन के साथ केबिन में हाईटेक फीचर दिए गए है जिससे यह लंबे सफर के लिए आरामदायक अनुभव देगी। वहीं दूसरी तरफ Innova Crysta भी पावरफुल डीजल इंजन के साथ आरामदायक कार मानी जाती है साथ ही कई लग्जरी फीचर भी मिलते है। अगर आप भी 7 सीटर कार लेने का सोच रहे है तो जानते है दोनों Kia Sorento VS Innova Crysta में कौन सी बेहतर कार है।…

Kia कंपनी ने भारतीय बाजार में शानदार 7 सीटर Sorento कार लॉन्च कर दी है जिसे टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल वेरिएंट में पेश किया गया है। इस कार में पावरफुल इंजन के साथ केबिन में हाईटेक फीचर दिए गए है जिससे यह लंबे सफर के लिए आरामदायक अनुभव देगी। वहीं दूसरी तरफ Innova Crysta भी पावरफुल डीजल इंजन के साथ आरामदायक कार मानी जाती है साथ ही कई लग्जरी फीचर भी मिलते है। अगर आप भी 7 सीटर कार लेने का सोच रहे है तो जानते है दोनों Kia Sorento VS Innova Crysta में कौन सी बेहतर कार है।

Kia Sorento VS Innova Crysta Engine: पावरफुल डीजल इंजन

फीचर Kia Sorento Toyota Innova Crysta
पावरट्रेन विकल्प 2 1
पेट्रोल हाइब्रिड इंजन 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड उपलब्ध नहीं
हाइब्रिड पावर 180 hp पेट्रोल + 65 hp इलेक्ट्रिक मोटर —
डीजल इंजन 2.2 लीटर डीजल 2.4 लीटर डीजल
डीजल पावर 193 hp 150 PS
डीजल टॉर्क 442 Nm 343 Nm
ट्रांसमिशन 8-स्पीड DCT ऑटोमैटिक 5-स्पीड मैनुअल
AWD कुछ वेरिएंट में उपलब्ध उपलब्ध नहीं
ड्राइव मोड — ECO और Power

Sorento के केबिन में प्रीमियम फीचर्स

Sorento Cabin Features
Sorento Cabin Features

Sorento के केबिन में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। बड़ा 12.3-इंच HD टचस्क्रीन,12 स्पीकर 6 और 7 सीटर दोनों विकल्प, पैनोरमिक सनरूफ, 10 वे पावर ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जिंग, Apple CarPlay और Android Auto, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और सेफ्टी के लिए 10 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, Level 2 ADAS, फ्रंट और रियर डैशकैम के साथ कई फीचर दिए गए है

Crysta के केबिन में फीचर्स

Crysta कार भी लोकप्रिय कार में से एक है जिसे 7 और 8 सीट का विकल्प, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, Apple CarPlay और Android Auto, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8 वे पावर ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग के साथ सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग, ABS, EBD के साथ ही कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए है।

Kia Sorento VS Innova Crysta Price: कीमत में कितना अंतर

Innova Crysta Price
Innova Crysta Price

Sorento कार के एक्स शोरुम की कीमत लगभग ₹27.99 लाख रुपये से शुरु होती है और अधिकतम ₹40.19 लाख रुपये तक जाती है। यह सभी कीमत दो इंजन विकल्प और वेरिएंट पर आधारित है वहीं दूसरी तरफ Crysta की एक्स शोरुम कीमत 19.72 लाख रुपये से शुरू होती है और अधिकतम 26.77 लाख रुपये तक जाती है। कीमत में दोनों कार में बड़ा अंतर देखने को मिलता है लेकिन फीचर और पावरट्रेन में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।