6 सितंबर को रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर हुआ और शो शुरू होते ही घर का माहौल गर्म हो गया है। सलमान खान के इस शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने कदम रखा है, लेकिन पहले ही दिन से घर में तकरार का दौर शुरू हो चुका है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस माही विज के रवैये को लेकर घर के बाकी सदस्य काफी चिढ़े हुए नज़र आ रहे हैं। किचन के काम से लेकर सामान उठाने तक, हर बात पर घर में बहस देखने को मिल रही है।
चाय पर छिड़ी जंग, ईशा रिखी ने माही पर कसा तंज
same strategy to do 1 vs all : irritate the house from Day 1, get cornered, then play victim for sympathy. Works every damn time 😂 Mahi Vij already bossing people around unpack my clothes, make my tea & getting rude
#BiggBoss20 #BB20 #MahiVij pic.twitter.com/uyF5UbI4Gh— Molly👑 (@molls_ladyboss) September 6, 2026
सोमवार के एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि किचन एरिया में काम को लेकर बहस होती है। माही विज किचन में आकर लड़कियों से कहती हैं कि “तुम लड़कियां हो तो चाय तो बनानी आती ही होगी।” इस बात पर सिंगर-रैपर बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी भड़क जाती हैं और तुरंत पलटकर जवाब देती हैं- “तुम क्या हो?”
इसके बाद माही जब अरिश्फा खान से चाय उबालने को कहती हैं, तो अरिश्फा साफ कह देती हैं कि उन्हें चाय बनाना नहीं आता। बात यहीं खत्म नहीं होती, ईशा रिखी बाद में माही के इस बर्ताव पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहती हैं कि जब से माही आई हैं, बस सबको ऑर्डर दे रही हैं। ईशा तंज कसते हुए कहती हैं, “शुक्र है इन्होंने यह नहीं कहा कि मेरे अंडरगार्मेंट्स भी धो दो।”
अमन गांधी से बहस और ‘ऑफ वाइब’ का टैग

किचन के अलावा घर के बाकी हिस्सों में भी माही के रवैये की चर्चा हो रही है। प्रोमो में अरिश्फा खान टीवी एक्टर अमन गांधी से कहती दिखती हैं कि उन्हें माही से ‘ऑफ वाइब‘ आ रही है, जिस पर अमन भी सहमति जताते हैं। इससे पहले सामान उठाने को लेकर भी माही और अमन के बीच बहस हुई थी।
जब माही ने अमन से अपना बैग उठाने को कहा, तो अमन ने शर्त रखी कि उन्हें पहले “प्लीज” कहना होगा। इस पर गुस्सा होकर माही ने कहा, “प्लीज बोलूं मैं तेरे को?” और वहां से चली गईं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं माही विज, यूजर्स ने बताया ‘गेम प्लान’

प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग माही विज को उनके कमेंट्स के लिए ट्रोल कर रहे हैं और इसे ‘लिंग-भेद वाली टिप्पणी’ (sexist comment) बता रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का मानना है कि यह सब माही का गेम प्लान है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं कि माही जानबूझकर शुरुआत से ही सब पर दबदबा बनाने की कोशिश कर रही हैं, ताकि झगड़े हों और बाद में उन्हें सिंपथी पॉइंट्स मिल सकें। बहरहाल, 16 कंटेस्टेंट्स के बीच शुरू हुई यह तकरार यह साफ बता रही है कि इस बार का सीजन फुल ड्रामे से भरा रहने वाला है।
आगे शो में यह मामूली बहस एक बड़े घमासान की वजह बनती दिखेगी। माही विज के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ अरिश्फा, ईशा और अमन जैसे युवा कंटेस्टेंट्स लामबंद होकर उनके खिलाफ एक नया ग्रुप बना सकते हैं। इसका सीधा असर पहले हफ्ते के नॉमिनेशन पर पड़ेगा, जहां घरवाले मिलकर माही को टारगेट कर सकते हैं। वहीं अगर माही का यही तेवर बरकरार रहा, तो आने वाले ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान उनके इस बर्ताव और कमेंट्स की जमकर क्लास लगाते नज़र आएंगे, जिसके बाद माही खुद को अकेला पाकर सिंपथी कार्ड खेलने का नया दांव चल सकती हैं।
Read More: Grand Premiere में ही भिड़ गए Rhea Ahir और Lovepreet Kaur, जानें पहले ही दिन कौन हुआ..


Download Android App
Download iOS App




