पंजाबी एक्ट्रेस लवप्रीत कौर गिल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रिया अहीर, जिन्होंने मुंबई में सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान वायरल होने के बाद पॉपुलैरिटी पाई थी। इन दोनों ने ही बिग बॉस 20 के घर में कदम रख दिया है, लेकिन खास बात ये है कि इनके शो में आते ही दोनों के बीच अलग सा कॉम्पटीशन देखने को मिलने लगा है। JioHotstar के एक नए प्रोमो में दोनों को शो के ग्रैंड प्रीमियर में होस्ट सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करते देखा गया।
क्या था बिग बॉस में नया ट्विस्ट?

मेकर्स ने ‘फैंस का फैसला’ ट्विस्ट वापस ला दिया है, जिससे फैंस को यह तय करने की पॉवर मिल गई है कि दोनों में से किस दावेदार को रियलिटी शो में एंट्री करने का मौका मिलेगा और किसे नहीं। सलमान ने मंच पर लव और रिया का इन्ट्रोडक्शन कराया और उनके बीच चल रहे ऑनलाइन डिसएग्रीमेंट पर भी बात की, जो जल्द ही दोनों के बीच तीखी नोकझोंक में बदल गई।
Rhea And Love Fight In Biss Boss Grand Premiere: रिया और लव के बीच हुई नोकझोक
🚨 It’s Love Gill Vs Rhiya Ahir on the stage 🔥 Who will enter the house? Thathastu theme – means 2nd chance? Watch Bigg Boss 20 tonight on JioHotstar pic.twitter.com/PBXwudZA8I
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 6, 2026
ग्रैंड प्रीमियर में देखा गया कि, रिया ने अपने प्रोटेस्ट के बारे में बात करते हुए लव के कुछ समय पहले किए गए कमेंट को सामने लाया। रिया ने लव से कहा कि, “आपने एक चीज़ बोली थी, अगर बस रोकने का इतना दम रखते हो तो… बस नहीं, वो वैन थी।” इसके बाद लव ने खुद को पीछे नहीं रखा और जवाब देते हुए कहा कि, “अगर वो ड्राइवर ना रुकता तो शायद ये आज यहां नहीं होती।”
इसके बाद रिया ने जवाब दिया, “मेरी जिंदगी का मकसद वही पूरा हो जाता है।” फिर लव ने सरकैज़्म में कहा कि, “मुझे लगता है कि फिर आपका काम बाहर ही है, यहां पर सारे अपने हक के लिए खुद लड़ सकते हैं।” बातों के इस एक्सचेंजमेंट ने तुरंत ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया, ऐसे में इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर भी मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने लव का सपोर्ट किया, तो वहीं कुछ ने रिया के लिए अपना सपोर्ट जताया। एक यूजर ने तो कलर्स टीवी को टैग करते हुए लिखा, “इन दोनों को ले लो।”
फैंस तय करेंगे कि घर में कौन जाएगा

‘फैंस का फ़ैसला’ के तहत, दर्शकों से लव गिल और रिया अहीर में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया। जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज़्यादा वोट मिलेंगे, उसे बिग बॉस 20 के घर में जाने का मौका मिलेगा। इस ट्विस्ट ने शो के प्रीमियर में रोमांच और बढ़ा दिया, क्योंकि दोनों कंटेस्टेंट्स की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। मेकर्स ने इस मुकाबले को एक ऐसे फ़ैसले के तौर पर पेश किया जो पूरी तरह दर्शकों के हाथ में था। ऐसे में फैंस की ज्यादा वोटिंग पाकर लव गिल ने घर के अंदर एंट्री मार ली, जबकि रिया शओ से बाहर हो गईं।
कौन हैं लवप्रीत?
Meet Lovepreet Kaur, girl who defeated CJP’s exclusive subscribers figure Rhiya CJP in Big Boss.
>Does langar seva at Gurudwara
>Visits Mandir
>Soft spoken
>Helps feeding cows
>Helps in flood rescue programs
>Plays with animals
>Help poors
>Respects Indian ArmyNo Rahul… pic.twitter.com/awOrnzguJc
— Chota Don (@choga_don) September 6, 2026
अगर लवप्रीत कौर गिल की बात करें तो, इन्हें लव गिल के नाम से भी जाना जाता है। ये एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, उन्होंने म्यूज़िक वीडियो, फ़िल्मों और टेलीविज़न में काम किया है। उन्होंने ‘तू पतंग मैं डोर’ से टेलीविज़न में डेब्यू किया और ‘कुड़ियां जवान बापू परेशान’, ‘हेटर्स’ और ‘कुलचे छोले’ जैसी पंजाबी फ़िल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा वो कई तरह के धर्मिक कामों से भी जुड़ी हुई हैं। जैसे कि वो गुरूद्वारे में लंगर सेवा करती हैं, मंदिर जाती हैं, गायों को खाना खिलाती हैं और तो और बाढ़ के समय पीड़ित लोगों की उन्होंने मदद भी की है।
कौन है रिया अहीर?

वहीं दूसरी ओर, रिया अहीर एक मॉडल हैं और वह तब चर्चा में आईं जब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह CJP स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान मुंबई पुलिस की वैन का सामना करती हुई दिखाई दी थीं। इसके अलावा उन्होंने प्रोटेस्ट के दौरान ही कई तरह के पॉलीटिकल कनेक्शन भी बनाए थे। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि रिया और लव में से अगर कोई सच में घर के अंदर एंट्री डज़र्व करता था, तो वो लव ही थीं।


Download Android App
Download iOS App




