Things to avoid before Bathing: सुबह जल्दबाजी में सोकर उठते ही हम अपने रोज के कामों में लग जाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र और हिंदू धर्म के नियमों के अनुसार, नहाने से पहले कुछ काम नहीं करने चाहिए। माना जाता है कि इन नियमों को मानने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और हमारी सेहत व मन पर भी अच्छा असर पड़ता है। आइए, जानते हैं कि नहाने से पहले कौन से 4 काम करने से बचना चाहिए।
नहाने से पहले न करें ये 4 काम (Vastu tips for Morning Routine)
1. बिना नहाए कुछ भी खाएं-पीएं नहीं

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे नहाने से पहले ही नाश्ता कर लेते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं माना जाता। नहाने के बाद ही खाना-पीना शुभ होता है, इसलिए सुबह की चाय भी नहाने के बाद ही पीनी चाहिए।
2. बिना नहाए किचन में न जाएं
नियमों के अनुसार, नहाने से पहले रसोई में नहीं जाना चाहिए और न ही गैस चूल्हे को छूना चाहिए। माना जाता है कि रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है, इसलिए वहां सफाई का पूरा ध्यान रखना जरूरी है।
3. नहाने से पहले तुलसी के पौधे को न छुएं

हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता है और इसमें देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए बिना नहाए न तो तुलसी में पानी देना चाहिए और न ही उसकी पत्तियां तोड़नी चाहिए। तुलसी को छूने या पूजा करने से पहले नहाना जरूरी है।
4. पूजा-पाठ के सामान को हाथ न लगाएं
नहाने से पहले पूजा की वस्तुओं जैसे मूर्तियों, धूप, दीपक या अगरबत्ती को नहीं छूना चाहिए। पूजा घर की सफाई भी नहाने के बाद ही करें। सुबह उठकर सबसे पहले नहाएं, उसके बाद ही पूजा के सामान को छुएं।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




