बालकनी से तुरंत हटा दें ये 5 चीजें

1. जूते-चप्पल न रखें
बालकनी में जूते रखने का स्टैंड या पुराने जूते-चप्पल भी नहीं रखने चाहिए। इससे घर में अच्छी ऊर्जा नहीं आ पाती और भगवान भी नाराज हो सकते हैं। बालकनी में रखे जूतों की वजह से आपकी नौकरी या कामकाज में परेशानी आ सकती है। इससे शनि और राहु-केतु का बुरा असर भी बढ़ सकता है।
2. कांटेदार पौधे न रखें
बहुत से लोग सजावट के लिए बालकनी में कैक्टस जैसे कांटे वाले पौधे रख देते हैं। वास्तु के हिसाब से यह अच्छा नहीं है। इससे घर में बुरी ऊर्जा बढ़ती है और परिवार में झगड़े हो सकते हैं। इसके अलावा, इससे पैसों का नुकसान भी हो सकता है। इसलिए कांटेदार पौधे बालकनी में बिल्कुल न रखें। इसकी जगह आप तुलसी या मनी प्लांट लगा सकते हैं, जो बहुत शुभ होते हैं।
3. कबाड़ या टूटी चीजें न रखें
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे बेकार या टूटी हुई चीजें बालकनी में जमा कर देते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल गलत है। इससे राहु ग्रह का बुरा असर पड़ता है, बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं और आपको दिमागी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, बालकनी में कूड़ा-कचरा भी नहीं रखना चाहिए। अगर वहां ऐसा कोई भी सामान है, तो उसे तुरंत बाहर निकाल दें।
4. भारी फर्नीचर रखने से बचें
बालकनी में भारी सोफा या टेबल जैसा फर्नीचर नहीं रखना चाहिए। खास तौर पर बालकनी की उत्तर और पूर्व दिशा में भारी सामान बिल्कुल न रखें। ऐसा करने से पैसों से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App




