धनतेरस पर घर ले आएं ये 6 चीजें

1. लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति
अगर आप घर में लक्ष्मी और गणेश जी की नई मूर्ति रखना चाहते हैं, तो धनतेरस का दिन इसके लिए सबसे अच्छा माना जाता है। दिवाली की पूजा के लिए इस दिन मूर्ति खरीदना बहुत फलदायक होता है और इससे घर में हमेशा पॉजिटिविटी बनी रहती है।
2. सोना या चांदी
धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने की परंपरा बहुत पुरानी है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो सोना-चांदी खरीदा जाता है, उससे माता लक्ष्मी हमेशा के लिए घर में बस जाती हैं। अगर आप सोना नहीं खरीद सकते, तो चांदी का सिक्का या कोई छोटी सी चीज भी खरीद सकते हैं।
3. झाड़ू खरीदें
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है। ऐसा विश्वास है कि इस दिन झाड़ू घर लाने से घर की सारी नेगेटिविटी दूर हो जाती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
4. बर्तन
धनतेरस के दिन नए बर्तन खरीदना बहुत अच्छा माना जाता है। खास तौर पर पीतल, तांबे या स्टील के बर्तन खरीदने की पुरानी परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नए बर्तन घर में खुशहाली और शुभता लेकर आते हैं।
5. धनिये के बीज
धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। पूजा करने के बाद इन बीजों को घर के गार्डन या किसी गमले में बो दिया जाता है। मान्यता है कि इससे धन और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।


Download Android App
Download iOS App




