Women Asia Cup: भारत से मिली करारी हार के बाद बौखलाया पाकिस्तान, मेंटोर वहाब रियाज के बयान का उड़ा मज़ाक

Summary :

भारत ने महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान को सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट कर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। करारी हार के बावजूद पाकिस्तान के मेंटोर वहाब रियाज ने अपनी टीम को टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम बताते हुए ट्रॉफी जीतने का भरोसा जताया। उनके इस बयान और पाकिस्तान की खिलाड़ियों के सेलिब्रेशन को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक और आलोचना हुई।

वुमेन एशिया कप 2026 में भारत के हाथों पाकिस्तान को मिली करारी हार के बाद टीम के मेंटोर वहाब रियाज का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है। भारत ने पाकिस्तान को महज 55 रन पर ऑलआउट करने के बाद टारगेट सिर्फ 9वें ओवर में हासिल कर लिया और 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसके बावजूद वहाब रियाज ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन टीम बताया है।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी ने किया निराश

Women's Asia Cup 2026: IND W vs PAK
Women’s Asia Cup 2026: IND W vs PAK (Source: Google)

दुबई में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। शुरुआत में टीम की सिचुएशन ठीक नजर आ रही थी और 27 रन के स्कोर तक पाकिस्तान ने कोई विकेट नहीं गंवाया था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। पाकिस्तान ने अपने बाकी सभी विकेट गंवाते हुए सिर्फ 28 रन और जोड़े और पूरी टीम 55 रन पर पवेलियन लौट गई। फिर भारत ने बेहद आसानी से टारगेट का पीछा किया और 9वें ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

शेफाली के विकेट पर पाकिस्तान का जश्न भी चर्चा में

Pakistan Celebration On Shafali Verma Wicket
Pakistan Celebration On Shafali Verma Wicket (Source: Google)

मुकाबले के दौरान फातिमा सना ने शेफाली वर्मा का विकेट हासिल किया तो पाकिस्तान की टीम ने जमकर जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन को लेकर भी अलग-अलग रिेक्शन्स देखने को मिले थे, क्योंकि इससे पहले पाकिस्तान की टीम खुद बेहद कम स्कोर पर आउट हो चुकी थी और भारत टारगेट के करीब पहुंच रहा था। ऐसे में भारत की 7 विकेट से जीत के बाद पाकिस्तान के परफॉर्मेंस और टीम के रवैये पर सवाल उठने लगे।

Wahab Riaz Statement On Ind vs Pak Match: हार के बाद वहाब रियाज का बड़ा दावा

मैच के बाद पाकिस्तान के मेंटोर वहाब रियाज ने अपनी टीम का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें अब भी खिलाड़ियों की एबिलिटी पर पूरा भरोसा है। उन्होंने माना कि टीम ने मुकाबले में कुछ गलतियां कीं, लेकिन उनका विश्वास नहीं बदला है। वहाब ने कहा कि पाकिस्तान की खिलाड़ी बेहतरीन हैं और उन्हें खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि अपकमिंग मैचों में टीम अपनी गलतियों को दोहराने से बचने की कोशिश करेगी। वहाब ने आगे दावा किया कि वह अभी भी पाकिस्तान को वुमेन एशिया कप 2026 की सबसे मजबूत टीम मानते हैं और उन्हें भरोसा है कि टीम टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीत सकती है। उनके मुताबिक टूर्नामेंट की सिचुएशन भी पाकिस्तान के फेवर में हैं।

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए वहाब

Wahab Riaz Trolling On Social Media
Wahab Riaz Trolling On Social Media (Source: Google)

55 रन पर ऑलआउट होने के बाद पाकिस्तान को टूर्नामेंट की सबसे अच्छी टीम बताने वाले वहाब रियाज का बयान सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के क्रिकेट फैंस ने उनके दावे पर सवाल उठाए और उन्हें ट्रोल किया। कुछ यूजर्स ने उनके बयान को असलियत से दूर बताया, जबकि कुछ ने इसे जरूरत से ज्यादा कॉन्फिडेंस करार दिया। एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि शायद वहाब ने बयान देने से पहले स्कोरकार्ड नहीं देखा। वहीं, कई लोगों ने पाकिस्तान की लगातार खराब सिचुएशन के लिए इसी तरह के ज्यादा-कॉन्फिडेंस को जिम्मेदार बताया।

अब हांगकांग के खिलाफ मुकाबले पर नजर

Pakistan Upcoming Match In Women Asia Cup
Pakistan Upcoming Match In Women Asia Cup (Source: Google)

भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के पास अपनी गलतियों को सुधारने का मौका अगले मुकाबले में होगा। वहाब रियाज ने भी सिंग्नल दिया है कि टीम हांगकांग के खिलाफ होने वाले मैच में अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करेगी। अब ऐसे में ये देखना होगा कि भारत के खिलाफ महज 55 रन पर सिमटने वाली पाकिस्तान टीम आगे के मुकाबलों में अपने प्रदर्शन में कितना सुधार कर पाती है और क्या वहाब रियाज का ट्रॉफी जीतने का दावा मैदान पर सच साबित होता है या नहीं?

Read More: Mohammad Shami कर सकते हैं वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में वापसी, दीलिप ट्रॉफी पर टिकी हैं सबकी नज़रें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।