Famous Ganpati Pandals in India: अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर भारत के फेमस पंडाल के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे बाप्पा पंडाल के बारे में बताएंगे, जिनके दर्शन करने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी की शुरुआत 14 सितंबर से हो रही है और इस पावन अवसर पर भारत के कई शहरों में भव्य पंडाल सजाए जाते हैं। यहां जानिए भारत के 4 सबसे फेमस गणपति पंडाल के बारे में, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।
गणेश चतुर्थी पर घूमने के लिए फेमस पंडाल
1. लालबागचा राजा, मुंबई

मुंबई का सबसे फेमस गणेश पंडाल लालबागचा राजा है। यहां सिर्फ दर्शन के लिए लोग 12-14 घंटे लंबी लाइन में खड़े रहते हैं। यहां स्थापित गणेश भगवान को सोने-चांदी से सजाया जाता है। अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर दर्शन के लिए सबसे फेमस जगह की तलाश में हैं, तो मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए जरूर जाएं। 11 दिनों तक लगा ये पंडाल आस्था का संगम होता है। देश-विदेश से लोग गणेश भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं।
2. दगडूशेठ हलवाई गणपति, पुणे

पुणे का यह पंडाल बहुत पुराना और फेमस है। यहां की मूर्ति बहुत ही सुंदर होती है और इसे बहुत सारे असली सोने के गहनों से सजाया जाता है। इस पंडाल की सजावट हर साल देखने लायक होती है। हर साल गणेश चतुर्थी पर इसकी सजावट में बदलाव देखने को मिलते हैं इस साल आप दर्शन के लिए यहां जा सकते हैं, लेकिन अगर आप भीड़भाड़ पसंद नहीं करते हैं, तो आपको इस जगह पर जानें से बचना चाहिए।
3. खैराबाद गणेश, हैदराबाद

हैदराबाद एक बेहद खूबसूरत शहर है। हर साल गणेश चतुर्थी पर यहां भक्तों की भारी संख्या में भीड़ देखने को मिलती है। कहा जाता है कि दक्षिण भारत में यह पंडाल बहुत फेमस है। यहां हर साल भारत की सबसे ऊंची गणेश मूर्तियों में से एक स्थापित की जाती है। मूर्ति की ऊंचाई हर साल बदलती रहती है और इसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।
4. दिल्ली का महाराजा, दिल्ली

दिल्ली में भी गणेश चतुर्थी का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और यहां कई फेमस गणेश पंडाल सजाए जाते हैं। दिल्ली के लक्ष्मी नगर में स्थित दिल्ली का महाराजा गणेश पंडाल भी काफी फेमस है। हर साल यहां हजारों भक्त बप्पा के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं।
Also Read: सितंबर के सुहाने मौसम में सुकून की तलाश है? जानें इस महीने घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहें



Download Android App
Download iOS App




