Krishna Leela Places to Visit in India: अगर आप भी जन्माष्टमी के शुभ मौके पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने बैग पैक कर लीजिए, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप घूमने जा सकते हैं। जब बात करें कृष्ण जी के जन्म भूमि या उनके रासलीला कि तो ऐसी जगहों पर घूमना लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस जन्माष्टमी कृष्ण जी की नगरी के खूबसूरत नजारों को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो यहां देखिए 4 बेहतरीन टेम्पल।
जन्माष्टमी में घूमने के लिए बेस्ट टेम्पल्स
1. गोकुल (उत्तर प्रदेश)

कृष्ण भगवान के जन्म के तुरंत बाद वासुदेव जी श्रीकृष्ण को कंस के अत्याचारों से बचाने के लिए यमुना नदी पार कराकर गोकुल में नंद बाबा के घर छोड़ आए थे। अगर आप भी यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो नंद भवन, चौरासी खंभा मंदिर और माखन चोर मंदिर बेस्ट जगहें हैं। कहा जाता है कि गोकुल में ही कान्हा ने माखन चोरी, पूतना वध और माटी खाने जैसी फेमस बाल लीलाएं की थीं।
2. मथुरा (उत्तर प्रदेश)

मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली है। यहीं पर कंस के कारागार में देवकी और वसुदेव के पुत्र के रूप में भगवान कृष्ण का अवतार हुआ था। यहां घूमने के लिए श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, कंस किला और विश्राम घाट हैं। जन्माष्टमी और होली के उत्सव के दौरान मथुरा की छटा देखने लायक होती है।
3. वृंदावन (उत्तर प्रदेश)

वृंदावन श्रीकृष्ण की किशोरावस्था और रासलीला की भूमि माना जाता है। पूरे साल इस जगह पर हर गली में राधा-कृष्ण के नाम का संकीर्तन गूंजता रहता है। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाएं, तब बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, सेवा कुंज और निधि वन जरूर घूमें। निधि वन और सेवा कुंज के बारे में कहा जाता है कि यहां आज भी रात के समय राधा कृष्ण की रासलीला होती है।
4. गोवर्धन पर्वत (उत्तर प्रदेश)

जब देवराज इंद्र ने ब्रज पर बहुत ज्यादा बारिश की थी तब बाल कृष्ण ने ब्रजवासियों और पशु-पक्षियों को बचाने के लिए अपनी छोटी उंगली पर विशाल गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। यहां घूमने के लिए गोवर्धन परिक्रमा मार्ग, राधा कुंड और श्याम कुंड बेहद खूबसूरत जगहें हैं। श्रद्धालु यहां 21 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा करके अपनी भक्ति दिखाते हैं।
Also Read: जन्माष्टमी पर बना रहे हैं वृंदावन जाने का प्लान? जानें दर्शन के प्रमुख मंदिर और जरूरी ट्रैवल टिप्स



Download Android App
Download iOS App




