Tata Tigor Facelift: Tata Motors अपनी फेमस सेडान टिगोर का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे त्योहारी सीजन से पहले भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। कुछ समय पहले कंपनी ने टियागो फेसलिफ्ट (पेट्रोल और इलेक्ट्रिक) पेश की थी और अब उसी तर्ज पर टिगोर को भी न्यू लुक मिलने की उम्मीद है। टाटा ने जून महीने में टिगोर फेसलिफ्ट के डिजाइन का पेटेंट दाखिल किया था। इससे कार के नए लुक की कई अहम अपडेट सामने आए थे। न्यू नई टिगोर पहले के मुकाबले ज्यादा अट्रैक्टिव और प्रीमियम लुक में आ सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार के फ्रंट में नए डिजाइन वाले हेडलैंप दिए जाएंगे, जिनके साथ पतले LED डीआरएल देखने को मिलेंगे। दोनों हेडलैंप को जोड़ने वाली ग्लॉसी ब्लैक फिनिश वाली पट्टी कार को मॉडर्न लुक देगी। सामने का डिजाइन काफी हद तक नई टियागो से मिलता-जुलता हो सकता है, लेकिन बंपर का डिजाइन अलग होगा। इसमें न्यू स्टाइल की वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ शार्प लाइनों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे कार अधिक स्ट्रांग नजर आएगी।
360 डिग्री कैमरा समेत मिल सकते हैं New Features
- न्यू टिगोर फेसलिफ्ट में 360 डिग्री कैमरा सिस्टम मिलने की भी उम्मीद है।
- इसके लिए फ्रंट कैमरा के साथ-साथ ओआरवीएम पर भी कैमरे लगाए जा सकते हैं।
- इससे पार्किंग और कठिन रास्तों पर कार चलाना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
- साइड प्रोफाइल में ज्यादा चेंज देखने को नहीं मिलेंगे।
- वहीं पीछे की तरफ नए डिजाइन के टेललैंप और अपडेटेड रियर बंपर दिया जा सकता है, जिससे कार का पिछला हिस्सा भी पहले से ज्यादा स्टाइलिश लगेगा।
Interior में मिलेंगे कई Modern Update
- केबिन की बात करें तो इसमें नई टियागो फेसलिफ्ट जैसे कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
- कार में बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जिसका आकार 10.25 इंच तक हो सकता है।
- इसके अलावा नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस ऐपल कारप्ले और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।
- सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दे सकती है।
Engine में नहीं होगा कोई बड़ा चेंज
- टाटा टिगोर फेसलिफ्ट के इंजन में किसी बड़े चेंज की उम्मीद नहीं है।
- इसमें मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन ही दिया जा सकता है, जो 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।
- जो कस्टमर्स CNG ऑप्शन चाहते हैं, उनके लिए फैक्ट्री फिटेड CNG वेरिएंट भी उपलब्ध रहने की उम्मीद है।
- CNG मॉडल 75.5 पीएस की पावर और 96.5 एनएम का टॉर्क देगा।
- ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।
लॉन्च का इंतजार
टाटा मोटर्स ने अभी तक टिगोर फेसलिफ्ट की लॉन्च डेट या प्राइस को लेकर किसी भी तरह का अपडेट नहीं दिया है। लेकिन नए डिजाइन, मॉडर्न फीचर्स और बेस्ट सुरक्षा के साथ यह सेडान फेस्टिव सीजन में कस्टमर्स के लिए एक मजबूत ऑप्शन बन सकती है। अब सभी की नजर कंपनी की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है।
यह भी पढ़ें: बस ₹14 लाख से कम में लाएं घर! Mahindra ने लॉन्च की Scorpio N Facelift,मिलेंगे कई Advanced Safety Features



Download Android App
Download iOS App




