TVS Ronin vs Hunter 350: भारतीय बाइक बाजार में इन दिनों मॉडर्न-रेट्रो डिजाइन वाली मोटरसाइकिलों की मांग तेजी से बढ़ रही है। खासकर युवाओं के बीच ऐसी बाइक्स पसंद की जा रही हैं, जिनमें स्टाइल के साथ अच्छे फीचर्स और बेहतर सुरक्षा भी मिले। इसी सेगमेंट में टीवीएस रोनिन पहले से ही मजबूत पकड़ है। अब टीवीएस मोटर कंपनी ने रोनिन का नया Base Plus वेरिएंट बाजार में उतारा है। कंपनी ने इस मॉडल में सुरक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण चेंज किए हैं। इसके अलावा बाइक को नए कलर ऑप्शन भी मिले हैं। इन अपडेट्स के बाद रोनिन का मुकाबला रॉयल एनफील्ड हंटर 350 और Kawasaki W175 जैसी बाइक्स से और मजबूत हो गया है।
नई TVS Ronin Base Plus में सबसे बड़ा अपडेट सेफ्टी के तौर पर देखने को मिलता है। कंपनी ने इस वेरिएंट में अब डुअल-चैनल ABS को स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया है। पहले रोनिन के बेस मॉडल में सिंगल-चैनल ABS मिलता था। डुअल-चैनल ABS सिस्टम आगे और पीछे दोनों पहियों पर ब्रेकिंग के दौरान मदद करता है। अचानक ब्रेक लगाने या सड़क गीली होने जैसी स्थिति में यह पहियों को लॉक होने से रोकने में मदद करता है। इससे बाइक पर राइडर का कंट्रोल बेहतर रहता है और ब्रेकिंग के दौरान सुरक्षा बढ़ जाती है। खासकर बारिश या फिसलन वाली सड़क पर यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
नए कलर ऑप्शन से और आकर्षक लुक
- टीवीएस ने नए वेरिएंट को सिर्फ सेफ्टी अपडेट तक सीमित नहीं रखा है।
- इसके लुक को भी पहले से ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए नए रंग जोड़े गए हैं।
- TVS Ronin Base Plus को Sunlit Yellow और Desert Mirage/Desert Beige जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
- नए रंगों के साथ बाइक में डुअल-टोन थीम और ग्राफिक्स भी देखने को मिलते हैं।
- इसका डिजाइन मॉडर्न और रेट्रो स्टाइल का मिश्रण है।
- यही वजह है कि यह बाइक उन कस्टमर्स को आकर्षित कर सकती है, जो रोजाना इस्तेमाल के साथ एक स्टाइलिश मोटरसाइकिल चाहते हैं।
इंजन में कोई चेंज नहीं
- नई रोनिन के मैकेनिकल हिस्से में कंपनी ने कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है।
- इसमें पहले की तरह 225.9cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है।
- यह इंजन 20.4 PS की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
- इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है।
- इस पावरट्रेन को शहर में रोजाना इस्तेमाल के साथ हाईवे राइडिंग के लिए भी तैयार किया गया है।
- बाइक की हल्की हैंडलिंग इसे ट्रैफिक में चलाने के लिहाज से भी सुविधाजनक बनाती है।
कितनी है TVS Ronin Base Plus की कीमत?
- कीमत की बात करें तो TVS Ronin Base Plus की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,42,490 रुपये रखी गई है।
- नए डुअल-चैनल ABS और कलर ऑप्शन के साथ कंपनी ने इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश की है।
- बाजार में इसका मुकाबला मुख्य रूप से Royal Enfield Hunter 350 और Kawasaki W175 जैसी
- मोटरसाइकिलों से होता है।
- स्टाइलिश डिजाइन, 225.9cc इंजन, डुअल-चैनल ABS और कनेक्टेड फीचर्स के चलते रोनिन इस सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक विकल्प बनती है।
यह भी पढ़ें: 1200km की रेंज, धांसू लुक और पावरफुल इंजन, जल्द ही Combat नाम से मार्किट में दस्तक देगी JSW की नई SUV


Download Android App
Download iOS App




