JSW Combat Launch Date in India: JSW Motors जल्द ही भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पहली SUV को लॉन्च कर सकती है। इस नई SUV को JSW Combat नाम से लॉन्च किया जाएगा। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, यह SUV चीन की Chery कंपनी की Jetour T2 पर बेस्ड होगी। इसमें प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV)टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी इसे इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत करीब 30 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, JSW Combat का बाहरी डिजाइन काफी हद तक Jetour T2 जैसा हो सकता है। लेकिन, भारतीय बाजार के हिसाब से JSW इसमें कुछ चेंज कर सकती है। खास तौर पर फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप और बंपर के डिजाइन में कंपनी अपनी अलग पहचान दिखा सकती है। SUV का लुक बॉक्सी और मजबूत होगा। इसमें स्क्वायर शेप के LED हेडलैंप, बड़े बंपर, मोटी बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स जैसे एलिमेंट देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा 20-इंच के अलॉय व्हील इसके लुक को और दमदार बना सकते हैं। पीछे की तरफ वर्टिकल LED टेललैंप और टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील मिल सकते हैं।
फीचर्स से भरपूर होगा केबिन
- JSW Combat के अंदर भी प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं।
- इसमें 15.6-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.6-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जा सकता है।
- Jetour T2 के ग्लोबल मॉडल को देखते हुए Combat में 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, पैनोरमिक सनरूफ और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
- इसके अलावा इलेक्ट्रिक और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और 540-डिग्री कैमरा भी दिए जाने की उम्मीद है।
- हालांकि, भारत-स्पेक मॉडल के फीचर्स की पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।
360hp की ताकत वाला PHEV सेटअप
- JSW Combat में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 18.4kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है।
- Jetour T2 में इस्तेमाल होने वाला यह हाइब्रिड सिस्टम करीब 360hp की संयुक्त पावर और 610Nm का टॉर्क पैदा करता है।
- पावर को 3-स्पीड डेडिकेटेड हाइब्रिड गियरबॉक्स के जरिए आगे के पहियों तक पहुंचाया जाता है।
- भारत में JSW Combat को फिलहाल फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ लाया जा सकता है।
1200km तक मिल सकती है रेंज
- इस SUV की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी ड्राइविंग रेंज हो सकती है।
- Jetour T2 के PHEV मॉडल में 18.4kWh बैटरी के साथ करीब 90km की NEDC इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है।
- वहीं, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक सिस्टम के साथ इसकी कुल रेंज करीब 1,200km तक बताई जाती है।
- चार्जिंग की बात करें तो 6.6kW AC चार्जर से बैटरी को 30 से 100 % तक चार्ज करने में करीब 3 घंटे लग सकते हैं।
- वहीं, 50kW DC फास्ट चार्जर से 30 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में लगभग 27 मिनट का समय लगता है।
भारत में जल्द आ सकती है JSW की iCaur 03
- JSW Combat की आधिकारिक कीमत, फीचर्स और रेंज की जानकारी कंपनी लॉन्च के समय ही स्पष्ट करेगी।
- इसके अलावा JSW की iCaur 03 को भी हाल में फ्लैटबेड ट्रक पर देखा गया है।
- ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले समय में भारतीय बाजार में अपनी SUV लाइनअप को तेजी से बढ़ा सकती है।
यह भी पढ़ें: Hyundai की नई SUV पर मुहर, Bayon नाम से होगी एंट्री, जानें कैसे होंगे फीचर्स?


Download Android App
Download iOS App




