Hyundai Bayon Launching Soon: हुंडई मोटर इंडिया भारतीय बाजार में अपनी नई SUV लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस अपकमिंग कार के नाम से पर्दा उठा दिया है। जैसा कि पहले से अनुमान लगाया जा रहा था, भारत में कंपनी Hyundai Bayon नाम से नई SUV लॉन्च करेगी। हाल ही में इस कार के टेस्ट मॉडल को सड़कों पर देखा गया था। उस समय कंपनी ने इसके नाम से जुड़े ‘On’ टर्म को टीज किया था। Hyundai Bayon का नाम दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में स्पेन की सीमा के पास बसे शहर Bayonne से लिया गया है। ग्लोबल मार्केट में हुंडई पहले से Bayon नाम का इस्तेमाल एक क्रॉसओवर के लिए करती है। हालांकि, भारत में कंपनी इसे अलग अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रही है।
भारतीय कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए नई Bayon में कई चेंज किए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ एक नई SUV नहीं होगी, बल्कि भारतीय कस्टमर्स की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया मॉडल होगा।हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग के अनुसार, Bayon कंपनी की तरफ से एक नए सोच और नए माइंडसेट को दिखाने वाली SUV होगी।
SUV लुक में आएगी Hyundai Bayon
- कंपनी ने अभी तक नई Bayon के बारे में ज्यादा टेक्निकल जानकारी शेयर नहीं की है।
- लेकिन, टेस्टिंग के दौरान सामने आए स्पाई शॉट्स से इसके डिजाइन की कुछ जानकारी जरूर मिलती है।
- भारत में आने वाली Bayon का डिजाइन यूरोप में बिकने वाले मॉडल से थोड़ा अलग हो सकता है।
- यहां कार को ज्यादा SUV जैसा लुक देने की कोशिश की गई है। इसमें ऊंचा और सीधा स्टांस, फ्लैट रूफ और बड़े रूफ रेल्स देखने को मिल सकते हैं।
- इसके अलावा कार में स्क्वायर शेप के व्हील आर्च और नॉर्मल डोर हैंडल दिए जाने की उम्मीद है।
- कुल मिलाकर इसका डिजाइन उन कस्टमर्स को आकर्षित कर सकता है, जो कॉम्पैक्ट साइज़ में दमदार SUV लुक वाली कार चाहते हैं।
फीचर्स में मिल सकती है ये सुविधाएं
- फीचर्स की बात करें तो नई Hyundai Bayon को मॉडर्न टेक्नॉलजी से लैस किया जा सकता है।
- कार में डुअल डिजिटल डिस्प्ले मिल सकते हैं। इसमें एक स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए होगी।
- इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील पर हुंडई का चार-डॉट वाला सिग्नेचर डिजाइन देखने को मिल सकता है।
- कार में 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ADAS जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
CNG इंजन पर हो सकता है खास फोकस
- हुंडई ने अभी तक Bayon के इंजन और पावरट्रेन की ऑफिसियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।
- इसके साथ फैक्टरी-फिटेड CNG का ऑप्शन भी मिलने की उम्मीद है।
- अगर कंपनी इसे CNG के साथ लॉन्च करती है, तो यह हुंडई की पहली मिड-साइज SUV हो सकती है जिसमें फैक्टरी-फिटेड CNG का ऑप्शन मिलेगा।
- इससे उन कस्टमर्स को फायदा हो सकता है जो SUV तो खरीदना चाहते हैं, लेकिन पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण कम रनिंग कॉस्ट वाली कार पसंद करते हैं।
Venue और Creta के बीच होगी जगह
- Hyundai Bayon को भारतीय बाजार में Venue और Creta के बीच पोजिशन किया जा सकता है।
- इसका मतलब है कि कंपनी इसे ऐसे ग्राहकों के लिए लाएगी, जिन्हें Venue से ज्यादा बड़ी और प्रीमियम SUV चाहिए, लेकिन Creta तक जाने की जरूरत महसूस नहीं होती।
यह भी पढ़ें: सितंबर में आ सकता है Mahindra Thar का नया अपडेट वर्जन! डिजाइन से फीचर्स तक देखने को मिलेंगे ये बड़े बदलाव


Download Android App
Download iOS App




