New Mahindra Thar Launch Date: महिंद्रा अपनी फेमस ऑफ-रोड SUV थार को एक बार फिर अपडेट करने की तैयारी में है। कंपनी ने अक्टूबर 2025 में थार को पहला अपडेट दिया था। अब करीब एक साल के अंदर इसका एक और अपडेट बाजार में आने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा सितंबर 2026 के आखिरी तक अपडेटेड थार को लॉन्च कर सकती है। लेकिन, कंपनी की ओर से अभी तक लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यू थार के एक्सटीरियर में कुछ चेंज देखने को मिल सकते है। मौजूदा मॉडल का डिजाइन काफी हद तक वही है, जो 2020 में पहली बार इस जनरेशन की थार के लॉन्च के समय देखने को मिला था। ऐसे में कंपनी नए अपडेट के जरिए SUV को ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक देने की कोशिश कर सकती है। अपडेटेड थार में नई ग्रिल, बदले हुए बंपर और रिवाइज्ड हेडलैंप्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा SUV में न्यू एलॉय व्हील डिजाइन भी दिया जा सकता है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान नजर आई थार में 5 स्लॉट वाली ग्रिल देखी गई थी, जिससे इसके फ्रंट डिजाइन में चेंज के संकेत मिलते हैं।
LED लाइट्स और नए एलॉय व्हील
- नई थार में कंपनी एलईडी हेडलैंप्स भी दे सकती है। इसके साथ ही इसमें नया पांच डबल-स्पोक एलॉय व्हील डिजाइन मिलने की उम्मीद है।
- इन बदलावों से एसयूवी का लुक मौजूदा मॉडल के मुकाबले में ज्यादा फ्रेश नजर आ सकता है।
- महिंद्रा सिर्फ बाहर से ही नहीं, बल्कि थार के केबिन में भी कुछ चेंज कर सकती है।
- इंटीरियर में नई अपहोल्स्ट्री के साथ स्टाइलिंग और इस्तेमाल से जुड़े कुछ छोटे-बड़े अपडेट मिल सकते हैं।
मिल सकते हैं नए टेक्नोलॉजी फीचर्स
- अपडेटेड थार में कई नए फीचर्स एड किए जा सकते हैं। कंपनी एसयूवी को ज्यादा कम्फर्ट और सुविधाजनक बनाने पर भी ध्यान दे सकती है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
- इसके अलावा पैसिव कीलेस एंट्री भी दी जा सकती है।
- इससे ड्राइवर को बार-बार चाबी निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कार को लॉक या अनलॉक करना आसान हो सकता है।
इंजन में कोई बदलाव की नहीं
- नई महिंद्रा थार के इंजन में किसी बड़े चेंज की जरूरत नहीं है।
- मौजूदा मॉडल की तरह अपडेटेड SUV में भी तीन इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं।
- इनमें 1.5 लीटर डीजल, 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन शामिल होंगे।
- ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है।
- एसयूवी को ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा।
कितनी पावर देंगे इंजन?
- थार का 1.5 लीटर डीजल इंजन करीब 117 एचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।
- वहीं 2.2 लीटर डीजल इंजन 130 एचपी की पावर और 300 एनएम टॉर्क देता है।
- इसके अलावा 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन से 150 एचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क मिलता है।
- यानी इंजन लाइनअप में बदलाव किए बिना महिंद्रा डिजाइन, फीचर्स और केबिन को अपडेट करके थार को नया रूप दे सकती है।
यह भी पढ़ें: कीमत ₹45,00,000, एक चार्ज पर 1080KM की धांसू रेंज! Tata-Mahindra को टक्कर देने आ रही BYD की नई हाइब्रिड SUV


Download Android App
Download iOS App




