Baby Boy के लिए ढूंढ रहे हैं Powerful Names? यहां देखें इंद्र देव के नामों की List और Meaning

Summary :

Baby Boy Name Inspired by Indradev: हिंदू धर्म में सभी लोग देवी-देवताओं को बड़े ही विधि-विधान से पूजते हैं। जिससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसलिए जब भी सनातन धर्म में किसी बच्चे का जन्म होता है, तो उसे लोग भगवान का स्वरुप मानते हैं, चाहे वो लड़की हो या लड़का। हर माता-पिता अपने बच्चे के जन्म के बाद उसके लिए सबसे खूबसूरत और ऐसा नाम तलाशते हैं, जो सबसे हटकर हो और उनके बच्चे को एक अलग पहचान दे। क्योंकि व्यक्ति का नाम उसके जीवन पर बहुत प्रभाव डालता है। यही कारण है कि पेरेंट्स बहुत सोच…

Baby Boy Name Inspired by Indradev: हिंदू धर्म में सभी लोग देवी-देवताओं को बड़े ही विधि-विधान से पूजते हैं। जिससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसलिए जब भी सनातन धर्म में किसी बच्चे का जन्म होता है, तो उसे लोग भगवान का स्वरुप मानते हैं, चाहे वो लड़की हो या लड़का। हर माता-पिता अपने बच्चे के जन्म के बाद उसके लिए सबसे खूबसूरत और ऐसा नाम तलाशते हैं, जो सबसे हटकर हो और उनके बच्चे को एक अलग पहचान दे। क्योंकि व्यक्ति का नाम उसके जीवन पर बहुत प्रभाव डालता है।

यही कारण है कि पेरेंट्स बहुत सोच समझकर अपने अपने बच्‍चे का नाम रखते हैं। आजकल देवी-देवताओं के नाम पर भी बच्‍चों का नाम रखने का ट्रेंड हो गया है। ऐसे में आज हम आपको इंद्र देव देवताओं के राजा के नामों की यूनिक लिस्ट दिखाएंगे, जो नाम ढूंढने में आपकी मदद करेंगे।

Baby Boy Name Inspired by Indradev: इंद्र देव से प्रेरित लड़कों के नाम

Baby Boy Name Inspired by Indradev
Baby Boy Name Inspired by Indradev (Source: Social Media)
  • इंद्र – देवताओं के राजा
  • शक्र – शक्तिशाली (इंद्र का एक प्रमुख नाम)
  • पुरुहूत – जिन्हें बहुतों द्वारा बुलाया जाता है
  • वाचस्पति – वाणी के स्वामी
  • सुरेश – देवताओं के स्वामी (सुर + ईश)
  • देवेश – देवताओं के ईश्वर
  • महेंद्र – महान इंद्र
  • वासव – वसुओं के स्वामी
  • पुरंदर – किलों को जीतने वाला
  • मघवा – अत्यंत उदार और दानी
  • जिष्णु – विजयी या विजेता
  • वृषा – वर्षा करने वाला
  • शतमन्यु – सौ यज्ञों को करने वाला
  • विबुध – बुद्धिमान या देवता
  • सहस्राक्ष – हजार आंखों वाला (सतर्क)
  • अमरेश – अमर देवताओं के राजा
  • सुनाम – अच्छे नाम वाला
  • वज्रदत्त – वज्र धारण करने वाला
  • ऋभु – कुशल या प्रतिभाशाली
  • लेखर्षभ – देवताओं में श्रेष्ठ
  • देवराज – देवताओं का राजा
  • शचीपति – शची के स्वामी
  • अमर्त्य – जो कभी न मरे (अमर)
  • बलिहन् – शक्तिशाली शत्रुओं का नाश करने वाला
  • वज्री – वज्र के स्वामी
  • हरीश – वानरों या किरणों के स्वामी (इंद्र का विशेषण)
  • सुरपति – स्वर्ग के अधिपति
  • मनोजव – मन की गति वाला
  • अदितिपुत्र – माता अदिति के पुत्र
  • स्वर्गपति – स्वर्ग के स्वामी
  • जयंत – इंद्र के पुत्र का नाम (विजयी)
  • ऋतेन – सत्य का पालन करने वाला
  • विजयेन्द्र – विजय के देवता
  • इंद्रजीत – इंद्र को जीतने वाला (शक्तिशाली का प्रतीक)
  • नमुचिहन् – नमुचि दैत्य का संहार करने वाला
  • यज्ञेश – यज्ञों के स्वामी
  • सुरराज – देवताओं के सम्राट
  • इंद्राक्ष – इंद्र के समान आंखों वाला
  • मेघवाहन – बादलों की सवारी करने वाला
  • दिवस्पति – आकाश के स्वामी
  • अमरेंद्र – देवताओं के राजा
  • कौशिक – इंद्र का एक गोत्र नाम
  • त्रिदिवेश – तीनों लोकों के स्वामी
  • वृत्रहन् – वृत्रासुर का वध करने वाला (अधर्म का नाश करने वाला)
  • यज्वन् – धार्मिक अनुष्ठान करने वाला
  • सुशील – अच्छे चरित्र वाला

Also Read: अपने लाडले को से ब्रह्मा जी से प्रेरित मॉडर्न और Unique Names! यहां देखें Trending और Beautiful नामों की List

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।